सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड अब सुरक्षित नहीं! 3-4 सालों में यह खिलाड़ी तोड़ सकता है कीर्तिमान

100 Senuturies: भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार सफर जारी है. उसने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल का सफर तय कर लिया है. इस दौरान विराट कोहली की पारी ने सबको खुश कर दिया है. Wasim Jaffer Reveals Virat Kohli may break Sachin’s Record of 100 Century.

100 Cenuturies: चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली (Virat Kohli) ने शतक लगााकर तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंद में 7 चौकों वाली पारी में 100 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की. इस शतक के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मुंबई के धुरंधर वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली अगले तीन चार साल और खेल सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का सौ अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैे. छत्तीस वर्ष के कोहली ने दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में पाकिस्तान पर छह विकेट से मिली जीत में अपना 82वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया. इससे पहले वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. Champions Trophy 2025:

वसीम जाफर ने इंडिया कारपोरेट टी20 बैश के लांच के मौके पर कहा, ‘‘ एक क्रिकेटप्रेमी के तौर पर आप विराट को ज्यादा से ज्यादा खेलते देखना चाहते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वह जिस तरह खेल रहा था, कोई नहीं चाहता था कि वह आउट हो. वह रन बनाता है तो सभी को खुशी होती है और मुझे यकीन है कि सभी चाहते हैं कि वह तीन चार साल और खेलकर सारे रिकॉर्ड तोड़े.’’

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

उन्होंने कहा ,‘‘ वह शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. जब सचिन तेंदुलकर ने सौ शतक बनाये तो लगा था कि इसे कोई नहीं तोड़ सकेगा लेकिन 2010 से जिस तरह से विराट ने रन बनाये हैं तो लगता है कि वह इस असंभव को संभव कर सकता है. अगर विराट रिकॉर्ड तोड़ता है तो सचिन तेंदुलकर को बहुत खुशी होगी.’’

जाफर लीग की समिति के सदस्य हैं. उन्होंने शुभमन गिल की भी तारीफ की लेकिन कहा कि कोहली से तुलना करना उसके साथ ज्यादती होगी . लीग के ब्रांड दूत दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने कहा ,‘‘ कोहली की फिटनेस और रनों की भूख को देखते हुए लगता है कि वह चार साल और खेल सकता है. वह एबी डिविलियर्स के समान है हालांकि एबी ने जल्दी संन्यास ले लिया लेकिन उसकी फिटनेस और रनों की भूख कमाल की थी.’’

उन्होंने गिल के बारे में कहा ,‘‘ शुभमन विशेष प्रतिभा है और तकनीकी तौर पर बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि भारत चैम्पियंस ट्रॉफी का दावेदार है लेकिन दक्षिण अफ्रीका भी फॉर्म में है. आईसीसी टूर्नामेंटों में उसका इतिहास मुझे पता है लेकिन गलती से सबक लेकर जीत सकती है । हो सकता है कि फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो.’’

सम्मान की लड़ाई में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, पिच और मौसम रिपोर्ट के साथ जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? टीशर्ट के ‘मोर्स कोड’ ने मचाई हलचल, जानें क्या है यह बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >