केएल राहुल नहीं नंबर 4 पर विराट का उत्तराधिकारी ये बल्लेबाज, वसीम जाफर ने बताया नाम

Wasim Jaffer on Indian Cricket Team Batting Order: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारत को नंबर 4 पर नए बल्लेबाज़ की जरूरत है. केएल राहुल, साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत जैसे कई खिलाड़ी इस स्थान के दावेदार हैं. पूर्व ओपनर वसीम जाफर के अनुसार, शुभमन गिल को नंबर 4 पर मौका मिलना चाहिए.

Wasim Jaffer Picks Shubman Gill over KL Rahul at No. 4: विराट कोहली एक दशक से भी ज्यादा समय तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते रहे. लेकिन सोमवार, 12 मई को जब उन्होंने पांच दिवसीय फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. तो अब भारत को इस अहम बल्लेबाजी स्थान के लिए एक नए खिलाड़ी को आजमाना होगा. इस स्थान को भरने के लिए कई दावेदार हैं, जिनमें केएल राहुल, बी साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी आगे हैं. लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा क्रिकेट विशेषज्ञ वसीम जाफर के मुताबिक, शुभमन गिल को भारत का अगला टेस्ट नंबर 4 बल्लेबाज होना चाहिए.

शुभमन गिल ने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. तब से उन्होंने ज्यादातर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की है. वे 15 टेस्ट मैचों में ओपनर के तौर पर उतरे हैं और 17 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है. जाफर के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल, इस भूमिका के लिए उपयुक्त हो सकते हैं.

जाफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि शुभमन इस भूमिका के लिए सही हो सकते हैं. वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ओपन करते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें नंबर 4 पर आना चाहिए. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे लगता है कि केएल को ओपनिंग करते रहना चाहिए. जो चीज ठीक चल रही है, उसमें बदलाव क्यों करें? साई सुदर्शन आत्मविश्वास से भरे हुए दिखते हैं और उन्हें नंबर 3 पर लंबा मौका मिलना चाहिए.”

हालांकि, पूर्व भारतीय ओपनर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत शुभमन गिल के बड़े प्रशंसक नहीं हैं और उन्होंने उनके टेस्ट टीम में स्थान पर ही सवाल उठा दिए. जबकि शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान के भी बड़े दावेदार हैं. वहीं सुनील गावस्कर ने इस स्थान के लिए बीसीसीआई की बड़ी समस्या बताया. इंग्लैंड (IND vs ENG) दौरे पर भारत को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसके लिए टीम इंडिया की घोषणा 20-23 मई तक हो सकती है. 

‘सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का’, मो. शमी हुए भयंकर गुस्सा, वाह महाराज… कह जमकर लगाई लताड़

दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ vs विराट कोहली? टोटल रिकॉर्ड्स पर एक नजर

‘चिंतित हैं? तो अब उप-कप्तान सावधानी से चुनें’, हैरान मांजरेकर की इंग्लैंड दौरे के लिए नसीहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >