VIVO IPL 2021 DD vs RR Live Score Streaming : मॉरिस और मिलर के तूफान में उड़ा दिल्ली, राजस्थान की 3 विकेट से धमाकेदार जीत

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DD vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल के 7वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की ओर से क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली. राजस्थान ने दिल्ली के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 19 ओवर और 4 गेंदों में 150 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाया था. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

मॉरिस ने छक्का जड़ टीम को दिलायी जीत

मॉरिस ने अपना जलवा दिखाते हुए टीम को छक्का जड़कर जीत दिलायी. राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे. दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर टॉम कुरेन ने डाला. टॉम की पहली गेंद पर मॉरिस ने दो रन लिये और स्ट्राइक अपने पास रखा. दूसरी गेंद पर मॉरिस ने छक्का जड़ दिया. अब टीम को जीत के लिए 4 गेंदों में 4 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद पर मॉरिस कोई रन नहीं बना पाये. उसके बाद चौथी गेंद को मॉरिस ने छक्का जड़कर राजस्थान को धमाकेदार जीत दिला दी.

5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

दिल्ली के गेंदबाजों का प्रदर्शन

दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अवेश खान ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाये. जबकि वोक्स और रबाडा ने दो-दो विकेट लिये.

5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

42 रन पर राजस्थान की टीम आधी टीम लौट गयी थी पवेलियन, मिलर ने जीत की राह बनायी

राजस्थान ने दिल्ली को भले ही 20 ओवर में 147 के स्कोर पर रोक दिया, लेकिन जब दिल्ली की टीम गेंदबाजी के लिए उतरी तो उसने राजस्थान पर हल्ला बोल कर दिया. राजस्थान की आधी टीम को दिल्ली ने 42 रन पर पवेलियन भेज दिया. लेकिन डेविड मिलर ने एक छोर संभाले रखा. लेकिन जब मिलर 104 के स्कोर पर आउट हो गये, तो एक बार फिर से राजस्थान की टीम खतरे में आ गयी. लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मॉरिस ने राजस्थान को संकट से उबारा और जीत भी दिला दी.

5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी ने दिखाया दम

आईपीएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने अपना दम दिखाते हुए 18 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाये और अपनी टीम को जीत दिला दी. मॉरिस का साथ उनदाकट दे दिया. उन्होंने 7 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे. इससे पहले डेविड मिलर ने 43 गेंदों में दो छक्के और 7 चौकों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

मॉरिस और मिलर के तूफान में उड़ा दिल्ली, राजस्थान की 3 विकेट से धमाकेदार जीत

आईपीएल के 7वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. राजस्थान ने क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 150 रन बनाकर हासिल कर लिया.

5:17 AM. 16 Apr 21 11:47 PM. 15 Apr

राजस्थान को 6ठा झटका, तेवतिया 19 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 15वें ओवर में 6ठा झटका लगा. राहुल तेवतिया को रबाडा ने अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले तेवतिया ने 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 19 रन बनाये.

मुख्य बातें

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 DD vs RR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल के 7वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया. राजस्थान की ओर से क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली. राजस्थान ने दिल्ली के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 19 ओवर और 4 गेंदों में 150 रन बनाकर हासिल कर लिया. दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाया था. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकत�� हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >