VIVO IPL 2021 RR vs PBKS Live Score Streaming : सैमसन का शतक बेकार, पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हराया

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RR vs PBKS Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: रोमांच से भरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया. पंजाब के विशाल लक्ष्य 221 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन ही बना पायी. राजस्थान की ओर से नये कप्तान संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 7 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाये. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिये

पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि रिचर्डसन और मेरेडिथ ने एक-एक विकेट लिये.

5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

राजस्थान की ओर से सैमसन ने जमाये शानदार शतक

राजस्थान की ओर से सैमसन ने शानदार शतक जमाये. उन्होंने 63 गेंदों में 7 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाये. इसके अलावा राजस्थान की ओर से बटलर ने 25, शिवम दूबे ने 23, और पराग ने 25 रन की तूफानी पारी खेली.

5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

सैमसन का शतक बेकार, पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हराया

आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. लेकिन राजस्थान की टीम केवल 217 रन ही बना पायी और इस तरह से पंजाब ने मैच अपने नाम कर लिया.

5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

4,6, 4 और सैमसन का तूफानी शतक, राजस्थान जीत के करीब

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने तूफानी शतक जमाया है. उन्होंने अपना शतक चौके, छक्के और फिर चौका जड़कर पूरा किया. राजस्थान का स्कोर 19वें ओवर में 6 विकेट पर 201 रन है.

5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

शमी ने पराग और सैमसन की घातक जोड़ी को तोड़ा, पराग आउट

मोहम्मद शमी ने पराग और सैमसन की घातक हो रही जोड़ी को तोड़ने में सफल रहे. शमी ने पराग को अपना दूसरा शिकार बनाया. पराग ने 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 25 रन बनाये.

5:31 AM. 13 Apr 21 12:01 AM. 13 Apr

राजस्थान को चौथा झटका, शिवम दूबे 23 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 13वें ओवर में शिवम दूबे के रूप में चौथा झटका लगा है. दूबे को अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा शिकार बनाया. दूबे ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 3 चौके की मदद से 23 रन बनाये. राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 13 ओवर में 128 रन है.

मुख्य बातें

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 RR vs PBKS Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: रोमांच से भरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया. पंजाब के विशाल लक्ष्य 221 रन के जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन ही बना पायी. राजस्थान की ओर से नये कप्तान संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 7 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाये. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >