IPL 2021, PBKS vs MI: गेल और राहुल के तूफान में उड़ा मुंबई, पंजाब ने 9 विकेट से हासिल की जीत

IPL 2021 LIVE Match Score, VIVO IPL 2021 PBKS vs MI LIVE Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL LIVE Cricket Match Watch Online: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 17वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने आयी पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 131 रन पर रोक दिया. मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा 61 रन की शानदार पारी खेली. वहीं पंजाब ने 18वें ओवर में ही 1 विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 60 और गेल ने 43 रन की मैच जिताउ पारी खेली.

Live Updates
4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

पंजाब ने 9 विकेट से हासिल की जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 17वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है.पंजाब ने 18वें ओवर में ही 1 विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 60 और गेल ने 43 रन की मैच जिताउ पारी खेली.

4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

राहुल ने लगाया अर्धशतक 

केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है. पंजाब को जीत के लिए 18 बॉल पर 17 रन की जरूरत है. इस समय क्रीज पर गेल और कप्तान केएल राहुल मौजूद हैं. राहुल 50 रन तो गेल 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

पंजाब को लगा पहला झटका 

मयंक अग्रवाल 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गये हैं. राहुल चाहर की गेद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मयंक सूर्यकुमार को अपना कैच दे बैठे. पंजाब किंग्स का स्कोर 8 ओवर के बाद 60/1

4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

राहुल और मयंक कर रहे हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पंजाब की टीम ने बेहद अच्छी शुरुआत की है. मयंग अग्रवाल 12 गेंदों पर 16 रन और केएल राहुल 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. पंजाब को 132 रनों का टारगेट मिला है.

4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

पंजाब को मिला 132 रन का लक्ष्य

20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन है. पंजाब के गेंदबाजों में की शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाज नहीं टिक पाए. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 61 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 31 रन की शानदार पारी खेली. पंजाब को जीत के लिए रन की जरूरत है.

4:36 AM. 24 Apr 21 11:06 PM. 23 Apr

मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा आउट हो गये हैं. पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. रोहित ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाया. रोहित के बाद पांड्या भी आउट हो गए हैं.

मुख्य बातें

IPL 2021 LIVE Match Score, VIVO IPL 2021 PBKS vs MI LIVE Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL LIVE Cricket Match Watch Online: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 17वां मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने आयी पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 131 रन पर रोक दिया. मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा 61 रन की शानदार पारी खेली. वहीं पंजाब ने 18वें ओवर में ही 1 विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 60 और गेल ने 43 रन की मैच जिताउ पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >