रोहित शर्मा को लेकर वीरेंद्र सहवाग की तमन्ना, 2027 के विश्वकप को लेकर कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर इन दिनों सभी पूर्व खिलाड़ियों का प्यार उमड़ पड़ा है. वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा तमन्ना जाहिर की है. 2027 विश्वकप को लेकर सहवाग ने कैप्टन हिटमैन से बड़ी मांग भी रख दी है. Virender Sehwag on Rohit Sharma Career.

Rohit Sharma: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार कप्तानी के लिए रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. रोहित की अगुवाई में भारत ने पिछले 9 महीनों में लगातार दो आईसीसी खिताब जीते हैं, जो किसी भी अन्य भारतीय कप्तान ने अब तक हासिल नहीं किया है. रोहित अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों खिताब अपने नाम किए हैं. इस सफलता के साथ रोहित ने खुद को क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शामिल कर लिया है.

रोहित शर्मा ने पिछले 12 महीनों में लगातार दो आईसीसी खिताब जीते हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आक्रामक और निडर खेलने की शैली अपनाकर नई पहचान दी है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसका असर भारत के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दिया. 37 वर्षीय रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को खिताबी जीत दिलाई.

वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की बैटिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित के नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं. शायद ही उनका यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. जितने छक्के वे मारते हैं, शायद ही कोई भारतीय इतने छक्के मार पाएगा. रोहित शर्मा चाहे कप्तान हों या खिलाड़ी, चाहे जैसे खेले, उन्होंने कमाल ही किया है. चैंपियनशिप का बैच जो उनके पास नहीं था, वो भी आ गया. अब उम्मीद है कि वे 2027 के विश्वकप तक ये रहेंगे और वो बैच भी लेकर जाएं (जीतकर भी लाएं). Virender Sehwag on Rohit Sharma Career.

लाजवाब कप्तानी रही रोहित की

वीरेंद्र सहवाग क्रिकबज से बात करने के दौरान रोहित की कप्तानी की तारीफ की कि उन्होंने अपने गेंदबाजों का किस तरह से इस्तेमाल किया और उन खिलाड़ियों से भी अच्छे तरीके से संवाद किया जिन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. सहवाग ने कहा, “हम उनकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन इन दो ट्रॉफियों के बाद वह एमएस धोनी के बाद कई आईसीसी खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. कप्तान ने अपने गेंदबाजों का जिस तरह से इस्तेमाल किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला है, खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया है और जो भी संवाद किया है, वह बहुत स्पष्ट रहा है. चाहे वह पहले हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह से पहले खिलाना हो या फिर हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को लाना हो, उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छा संवाद किया है. यही वजह है कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान हैं.”

टीम और साथियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं रोहित

रोहित की कप्तानी में भारत एक मजबूत टीम बन चुका है, जिसने पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स में सिर्फ एक ही मैच गंवाया है – जो 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल था, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि रोहित टीम के खिलाड़ियों को कभी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते, और यही उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी खूबी है. सहवाग ने कहा, “वह खुद के बारे में कम और अपनी टीम और साथियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं. वह खिलाड़ियों को सहज महसूस कराते हैं. उन्हें यह एहसास होता है कि अगर कोई खिलाड़ी असुरक्षित महसूस करेगा, तो उसका प्रदर्शन प्रभावित होगा. यही वजह है कि वह टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते. वह सबको साथ लेकर चलते हैं. यही एक बेहतरीन कप्तान और लीडर की जरूरत होती है. और रोहित शर्मा इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं.”

जमकर थिरके धोनी और रैना और ऋषभ पंत, संगीत सेरेमनी में दिग्गजों का डांस वीडियो वायरल

अगर ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगा जसप्रीत बुमराह का कैरियर! न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >