अपने कैरियर के आखिरी टेस्ट में भी कैप्टन थे कोहली, जानें कैसे सिडनी में हुआ था ये खेल

Virat Kohli was Captain in his Career Last Test Match: विराट कोहली ने 12 मई को अपने टेस्ट कैरियर पर विराम लगा दिया. उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को रिप्रेजेंट किया, जिसके 68 मैचों में वे कैप्टन थे. विराट भारत के सबसे सफल कप्तान थे. हालांकि विराट ने 2022 में कप्तान का पद छोड़ दिया था, लेकिन शायद आपको जानकार आश्चर्य होगा कि विराट अपने आखिरी टेस्ट में भी कप्तान थे.

Virat Kohli was Captain in his Career Last Test Match: विराट कोहली ने आखिरकार तमाम अफवाहों को सच साबित करते हुए टेस्ट क्रिकेटे से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. 12 मई को दोपहर से थोड़ा पहले 11.40 पर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट ने भारतीय टीम का 123 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें से उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की. विराट को 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. विराट ने इसके बाद 8 साल यानी 2022 तक टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया. इसी साल साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट कैप्टन का पद छोड़ दिया था. विराट का टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने कुल 68 मैचों में से 40 में जीत दिलाई थी. लेकिन विराट ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में भी कप्तानी की थी, आइये जानते हैं, कैसे?

विराट का आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आया था. पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन बुमराह को चोट लगी, जिसके बाद विराट ने टीम की कमान संभाली थी. दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला था. पहले दिन, रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया, क्योंकि रोहित ने अपनी खराब परफॉर्मेंस की वजह से सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था. जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे दिन के दूसरे सत्र में लंच के बाद वह केवल एक ओवर ही फेंक सके. इसके बाद उन्हें कमर में दर्द महसूस हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए. 

शुरुआत में उम्मीद जताई जा रही थी कि वह जल्दी ही वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लगभग आधे घंटे तक मैदान से बाहर रहने के बाद, बुमराह को स्कैन के लिए स्टेडियम से बाहर जाते हुए देखा गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक वीडियो में वह बीसीसीआई के एग्रीगेट मैनेजर के साथ गाड़ी में बैठे दिखाई दिए थे. बुमराह के बाहर जाने के बाद, टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में आई. हालांकि विराट के लिए आखिरी मैच जीत के साथ समाप्त नहीं हुआ. 

भारत ने यह मैच 6 विकेट से गंवाया था. इस मैच में पहली पारी में बैटिंग करते हुए भारत ने 185 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए. भारत को 4 रन की लीड मिली, लेकिन पूरा दौरा भारतीय  बल्लेबाजी के लिए निराशाजनक रहा और इस मैच में भी उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. दूसरी पारी में भारत ने 157 रन पर ही ऑलआउट हो गया और 161 रन के लक्ष्य को कंगारू टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पहली पारी के बाद ही बुमराह बॉलिंग करने नहीं उतरे थे और तब विराट ने ही टीम को लीड किया. 

विराट की कप्तानी में भारत ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया. विराट जब भारतीय टीम के कैप्टन बने थे, तब 2014 में तब भारत टेस्ट रैंकिंग में सातवें पायदान पर था. कोहली की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 2016 से लेकर 2021 तक हर साल टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर रहते हुए साल का अंत किया. इतना ही नहीं, भारत ने इस दौर में लगातार 42 महीनों तक नंबर-1 की कुर्सी भी बरकरार रखी. कोहली ने जनवरी 2022 में जब टेस्ट कप्तानी छोड़ी, तब भारत दूसरी रैंक पर था.

विराट कोहली के संन्यास के बाद भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी क्रम के चौथे स्थान के लिए अब फिर से नई खोज पर जुटना पड़ेगा. जून महीने में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की घोषणा 23 मई तक होनी है. ऐसे में यह देखना होगा कि भारतीय दिग्गज की जगह टीम इंडिया में किसको जगह मिलती है. 

WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

रीस्टार्ट IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण: 7 टीमें रेस में, कौन-कैसे पहुंचेगा टॉप 4 में? देखें

जो विराट ने हासिल किया, रोहित भी कर सकते थे, लेकिन…, अश्विन ने बताया इससे चूक गए हिटमैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >