अगर विराट ने लिया संन्यास, तो इस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत, इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है मौका

Virat Kohli Test Retirement Speculation: विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा चल रही है. अगर कोहली ऐसा करते हैं, तो उनकी जगह भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे खिलाड़ी की टीम में वापसी हो सकती है.

Virat Kohli Test Retirement Speculation: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चा जोरों पर है. इंग्लैंड (IND vs ENG) दौरे से पहले रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली ने इस बाबत बीसीसीआई को सूचित कर दिया है. हालांकि बीसीसीआई ने उनसे इस पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है. उनको राजी करने के लिए किसी बड़े खिलाड़ी को भी लगाया गया है. हालांकि कोहली संभवतः अपना मन बना चुके हैं. बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के दौरे के लिए टीम की घोषणा 23 मई तक कर सकता है. ऐसे में अगर कोहली अपने डिसीजन पर अड़े रहते हैं, तो इस गर्मियों में टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की वापसी हो सकती है.  

श्रेयस अय्यर फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के चयनकर्ताओं की योजना में नहीं हैं, जैसा कि क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है. श्रेयस को हाल ही में बीसीसीआई की वार्षिक रिटेनेरशिप लिस्ट में पुनः शामिल किया गया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड में जगह बना सकेंगे. 30 वर्षीय श्रेयस, जिन्होंने अब तक 16 टेस्ट खेले हैं, आखिरी बार फरवरी पिछले साल भारत के लिए टेस्ट मैच खेले थे. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस वर्तमान में भारत ए या भारत की टीमों के चयनकर्ताओं की योजनाओं में शामिल नहीं हैं.

हालांकि, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं, ऐसे में श्रेयस के लिए परिस्थितियां बदल सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया, “श्रेयस अय्यर एक निश्चित चयन नहीं हैं. वह फिलहाल भारत ए या भारत की टीमों के चयनकर्ताओं की योजना में नहीं हैं. लेकिन यह संभव है कि विराट कोहली अगर संन्यास लेने का निर्णय लेते हैं, तो श्रेयस को प्राथमिकता मिल सकती है. अय्यर ने 14 टेस्ट खेले हैं, लेकिन उन्होंने पिछले 15 महीनों से कोई टेस्ट नहीं खेला.”

रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट पिछले कुछ हफ्तों से बोर्ड के साथ इस बारे में बातचीत कर रहे हैं. अगर विराट सचमुच संन्यास लेते हैं, तो यह उनके 14 सालों के शानदार टेस्ट करियर का अंत होगा, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए, 46.85 की औसत से, और 30 शतक लगाए. वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं, जिन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है.

रविवार को रोहित शर्मा के संन्यास के बाद, नए कप्तान के साथ पुरुषों की सीनियर टीम का चयन 23 मई को किया जाएगा. इस रेस में शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड का हवाला देते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है. ऐसे में गिल और पंत में से किसी के कप्तान बनने पर दूसरा खिलाड़ी उपकप्तान बन जाएगा. 

गुजरात टाइटंस ने शुरू की प्रैक्टिस, IPL 2025 इस दिन रीस्टार्ट होने की संभावना, फाइनल की ये होगी डेट

IND vs ENG: इंडियन टेस्ट कैप्टन रेस खुद अलग हुए जसप्रीत बुमराह, इस कारण का दिया हवाला

गिल या पंत नहीं इसे कप्तान बनाता, माइकल वॉन ने बताया इंग्लैंड दौरे का पसंदीदा इंडियन कैप्टन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >