IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 'सुपरमैन' बने विराट कोहली, पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

Kohli Stunning Stunning Catch Viral: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गये पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने एक शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kohli Superman Catch Viral: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गये पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने एक विकेट जीत हासिल की. इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला. पहली पारी में जहां शाकिब अल हसन की गेंद पर कप्तान लिटन दास ने विराट कोहली का कैच पकड़ा था तो वहीं दूसरी पारी के दौरान कोहली ने शाकिब का शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान किया. कोहली ने इस कैच को पकड़ने के लिए हवा में काफी लंबी छलांग लगायी. कोहली के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली के पकड़ा सुपरमैन कैच

दरअसल, बांग्लादेश पारी के 24वें ओवर में विराट कोहली ने यह कैच पकड़ा. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर शाकिब अल हसन का कैच पकड़ा. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने इस कैच को पकड़ने के लिए काफी लंबी छलांग लगा दी. इस कैच के जरिए बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा. शाकिब 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं पहली पारी में लिटन दास ने विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा था. कोहली 15 गेंद पर 9 रन बनाकर शाकिब का शिकार बने थे.


Also Read: IND vs BAN: दूसरे वनडे में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, हार का लेगी बदला, जानें कब-कहां देखें लाइव
बांग्लादेश ने एक विकेट से जीता मैच

गौरतलब है कि, रविवार को एक लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हरा दिया. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 187 रन का लक्ष्य दिया. केएल राहुल ने 70 गेंद पर 73 रन बनाकर टीम की लाज बचायी. जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी पूरी तरह लड़खड़ा गयी. एक समय मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ में था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >