Tokyo Olympics : मीराबाई चानू के लिए विराट कोहली का खास संदेश, कहा- उम्मीदों को जीत में बदलने की है अद्भुत कला

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020 ) में भारत को अब तक केवल एक पदक ही हासिल हो पाया है. मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल (Silver Medal in Weightlifting) पर कब्जा किया और देश का नाम रोशन किया. मेडल जीतने के बाद से मीराबाई को लगातार बधाई दी जा रही है.

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020 ) में भारत को अब तक केवल एक पदक ही हासिल हो पाया है. मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल (Silver Medal in Weightlifting) पर कब्जा किया और देश का नाम रोशन किया. मेडल जीतने के बाद से मीराबाई को लगातार बधाई दी जा रही है.

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री ने भी मीराबाई को उनकी बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी. अब इस कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है.

विराट कोहली (virat kohli) ने मीराबाई के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसको बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में विराट मीराबाई की तारीफ में कहा, सारे देश की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर उठाकर, उन उम्मीदों को जीत में बदलने का हुनर खूब पता है मीराबाई चानू को. विराट ने आगे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए लोगों से आग्रह करते हुए कहा, देखिए हमारे एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक में.

मालूम हो भारत की ओर से मीराबाई चानू एक मात्र पदक विजेता एथलीट हैं. उन्होंने पहले ही दिन भारत को वेटलिफ्टिंग के 49 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीत के दिया. उन्होंने इसके साथ ही 21 साल पुराने इतिहास को भी दोहरा दिया है. मीराबाई से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था. 21 सालों तक कोई भी एथलीट इस स्पर्धा में पदक नहीं जीता था.

Also Read: Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई चानू बनेंगी ASP, भारत लौटने पर ‘सिल्वर गर्ल’ का भव्य स्वागत

मणिपुर की 26 साल की मीराबाई ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) के प्रयास से सिल्वर पर कब्जा किया. जबकि इस स्पर्धा में चीन की होऊ जिहुई ने 210 किग्रा (94 किग्रा +116 किग्रा) के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता. हालांकि भारत के लिए बड़ी खुशखबरी बहुत जल्द मिलने वाली है. चीन की एथलीट डोट टेस्ट में फंस चुकी हैं और उनका डोप टेस्ट होने वाला है. अगर डोप में चीनी खिलाड़ी में असफल होती हैं, तो नियमानुकसार मीराबाई चानू को गोल्ड मेडल मिल जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >