विराट कोहली की चोट कितनी गंभीर, क्या उम्र का असर पड़ रहा है? दूसरे वनडे में खेल पाएंगे!

Virat Kohli: पहले ओडीआई में विराट कोहली घुटने में समस्या के कारण नहीं खेले. दूसरे वनडे में वे क्या टीम में शामिल होंगे, इस पर कड़ी नजरें लगी हुई हैं. Virat Kohli Injury Update.

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली अपनी दाएं घुटने की चोट के कारण नहीं खेल सके. मैच से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान कोहली को यह चोट लगी, जिसके चलते उन्हें 7 फरवरी को खेले गए मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा. उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने हर्षित राणा के साथ अपना वनडे डेब्यू किया.

कोहली के चोटिल होने की खबर के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसने कोहली की फिटनेस को लेकर चर्चाओं को जन्म दिया. चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, “जनवरी में गर्दन, फरवरी में घुटना. ऐसा अक्सर नहीं होता कि विराट कोहली फिटनेस कारणों से किसी मुकाबले से बाहर हों, लेकिन इस समय हम इसी स्थिति में हैं. उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.” बीसीसीआई ने कोहली की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें घुटने में दर्द के कारण आराम दिया गया है.

विराट कोहली का चोटों से जुड़ा इतिहास

कोहली बेहद फिट खिलाड़ी माने जाते हैं और अपने करियर में उन्होंने बहुत कम मुकाबले चोट के चलते मिस किए हैं. जनवरी 2024 में उन्हें गर्दन की समस्या के चलते दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर रहना पड़ा था. 2017 से 2022 के बीच उन्होंने केवल पांच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले मिस किए, जिनमें से दो बार गर्दन में अकड़न के कारण बाहर रहे.

शेन वार्न के खिलाफ शतक, विश्वकप में टीम के अहम मैच से पहले इस्तीफा, चैंपियंस ट्रॉफी के इस रेफरी की दिलचस्प कहानी

16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कोहली ने फिटनेस के हाई स्टैंडर्ड बनाए हैं. पिछली बार वह 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में पीठ की ऐंठन के कारण नहीं खेल सके थे. 2021 में भी पीठ की समस्या के चलते वह सेलेक्ट काउंटी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच से चूक गए थे. 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान डाइव लगाते समय उन्हें कंधे में चोट लगी थी, जिससे उन्हें एक मैच में आराम दिया गया था. हाल ही में, रणजी ट्रॉफी में वापसी से पहले भी उनकी गर्दन में खिंचाव की समस्या आई थी, जिसके लिए उन्होंने इंजेक्शन लिया था.

कोहली की मौजूदा फिटनेस स्थिति

पहले वनडे में भारत की जीत के बाद उपकप्तान शुभमन गिल ने कोहली की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि यह गंभीर नहीं है और वह 9 फरवरी को कटक में होने वाले दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे. गिल ने बताया, “सुबह जब वे उठे तो उनके घुटने में हल्की सूजन थी, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. वह अगले मैच के लिए फिट हो जाएंगे.” हालांकि विराट की फिटनेस बेहरीन है. मैच के बाद वे हार्दिक पांड्या और केविन पीटरसन के साथ हंसी मजाक भी करते देखे गए थे.

‘मुझे नहीं खेलना था, लेकिन आधी रात को फोन बजा और…’ श्रेयस अय्यर कैसे बने प्लेइंग XI का हिस्सा, खुद बताया

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली की चोट मामूली है और उनके कटक वनडे में खेलने की पूरी संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक, “अभ्यास सत्र के दौरान उनका घुटना सामान्य था, लेकिन होटल लौटने के बाद सूजन आ गई. हालांकि, यह गंभीर समस्या नहीं लगती. पूरी संभावना है कि वह दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे.” विराट कोहली के आने से टीम में किस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा यह भी देखने की बात होगी.

कोहली का हालिया फॉर्म और आगे की राह

36 वर्षीय कोहली वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं. पिछले साल विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. भारत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 0-2 से हार मिली थी.

हालांकि, हाल के समय में कोहली का टेस्ट फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. जनवरी 2024 से अब तक 21 टेस्ट पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक और एक अर्धशतक निकला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह आठ बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 नजदीक आने के साथ, कोहली की फिटनेस और फॉर्म पर उठने वाले सवाल उनके करियर पर नई अटकलों को जन्म दे सकते हैं.

9 फरवरी को कटक में होने वाले दूसरे वनडे में सभी की निगाहें इस स्टार बल्लेबाज पर होंगी. आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए यह राहत की खबर होगी कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है. वनडे क्रिकेट कोहली का पसंदीदा प्रारूप रहा है और भारत को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी.

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को मिल गया दूसरा गिलक्रिस्ट, 21 साल बाद विकेटकीपर कैरी ने रचा इतिहास

AUS vs SL: बीच मैदान खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, बल्लेबाज तीन बार बचते-बचते आखिरकार गिरा, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >