Virat Kohli का आखिरी टेस्ट शतक, फिर अनुष्का को फ्लाइंग किस, देखें Video

Virat Kohli Last Test Century: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की. विराट ने अपने कैरियर में कुल 30 शतक लगाया. उनकी आखिरी सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया में आई, जब पर्थ में उन्होंने 100 रन बनाए थे.

Virat Kohli Last Test Century: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी. 20 जून 2011 को भारतीय क्रिकेट में शामिल हुए स्टार खिलाड़ी ने 12 मई 2025 को अपने इंटरनेशनल कैरियर पर विराम लगा दिया (Virat Kohli Retires from Test Cricket). विराट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि पहली बार बैगी ब्लू पहने 14 साल पूरे हो गए. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से देखें तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप उन्हें किस सफर पर ले जाएगा. इसने उनकी परीक्षा ली, उन्हें आकार दिया और ऐसे जीवन पाठ सिखाए जिन्हें वे हमेशा संजोकर रखेंगे. सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव होता है. शांत परिश्रम, लंबे दिन और वे छोटे-छोटे पल जिन्हें भले ही कोई न देखे, लेकिन जो खिलाड़ी के साथ हमेशा रहते हैं. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में केवल भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया, उन्होंने उसका नेतृत्व भी किया. 

विराट ने भारत के लिए जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्समीड में डेब्यू किया था. उनका पहला शतक 9 मैचों के बाद 24 जनवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में आया था. तब विराट ने 138 गेंद पर 116 रन की पारी खेली थी. विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैटिंग करना काफी पसंद रहा. उन्होंने अपने कैरियर में कुल 30 शतक लगाए, जिसमें से 9 केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं. विराट का आखिरी शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आया. 

विराट कोहली के लिए, पिछले कुछ समय से यह प्रारूप में विशेष रूप से फलदायी समय नहीं रहा है. जब उन्होंने नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट में नाबाद 100 रन बनाए, तो यह जुलाई 2023 (वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में) के बाद से टेस्ट में उनका पहला शतक था. विराट ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में पर्थ में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपना 30वां टेस्ट शतक 143 गेंदों में पूरा किया और खुशी से झूम उठे. उन्होंने स्टैंड्स में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस भी भेजे, जो अपने पति की इस उपलब्धि पर तालियां बजा रही थीं. कोहली 143 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर लौटे, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे.

यह विराट कोहली का आखिरी शतक था. अपने कैरियर में विराट ने कुल 123 मैचों में शिरकत की, जिसकी उन्होंने कुल 210 पारियां खेलीं. विराट ने इस दौरान 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. क्रिकेट की दुनिया के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम रखे विराट केवल 970 रन से 10,000 रन से चूक गए.

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था…

भ्रम में है शाहिद अफरीदी! सीजफायर के बाद निकाली रैली, कहा- जीत गया पाकिस्तान

‘मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा, जब…’, रोहित शर्मा ने बताया टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >