प्लीज विराट! ऐसा मत करो, अंबाती रायडू की कोहली से खास अपील, कहा- आपकी जरूरत सबसे ज्यादा

Ambati Rayudu Appeals Virat Kohli on Retirement: विराट कोहली की इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों की चर्चा काफी गर्म है. उनसे ब्रायन लारा ने अपील की है. उनके साथ ही अंबाती रायडू ने भी आग्रह किया है.

Ambati Rayudu Appeals Virat Kohli on Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरों ने भारतीय क्रिकेट में खलबली मचा दी है. इंग्लैंड दौरे से पहले विराट के इस कदम ने बीसीसीआई की चिंताओं को बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने उन्हें इस पर विचार करने का आग्रह किया है. बोर्ड ने विराट को मनाने के लिए बड़े खिलाड़ी को लगाया है. हालांकि इसके साथ ही क्रिकेट दुनिया के दिग्गज ब्रायन लारा ने भी विराट को मनाने के लिए पोस्ट किया और कहा कि वे आने वाली सीरीज में 60 के औसत से रन बनाएंगे. लारा के साथ ही अंबाती रायडू ने भी अपील की है. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने विराट कोहली से आग्रह किया है कि वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का अपना फैसला फिर से विचार करें, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले. ” विराट कोहली कृपया रिटायर मत होइए.. भारतीय टीम को आपकी पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है. आपमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए आपके बिना टेस्ट क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहेगा.. कृपया पुनर्विचार करें, रियटायर मत होइए..”

अंबाती रायुडू, जो अक्सर आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आलोचना करते देखे जाते हैं, उन्होंने इस बार सोशल मीडिया पर विराट कोहली से भावनात्मक अपील की. हालांकि विराट पर इस अपील या बीसीसीआई की पहल का कुछ असर होता नहीं दिख रहा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विराट अपने निर्णय पर अडिग हैं और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा होने के आस-पास अपना रिटायरमेंट घोषित कर सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई 20 मई तक इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा करेगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई को नए कप्तान की भी घोषणा करनी होगी, क्योंकि बुधवार, 7 मई को रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. बीसीसीआई के नजदीक सूत्रों के मुताबिक, शुभमन गिल और केएल राहुल नए टेस्ट कप्तान की रेस में हैं, जिसमें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आगे चल रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे पर भारत पांच टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके साथ ही टीम इंडिया की WTC 2025-27 के साइकल की शुरुआत होगी. इस दौरे का पहला मैच 20 जून को हेडिंग्ले ओवल में होगा. भारत ने 20 साल से इंग्लैंड में कोई सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में विराट कोहली के बिना टीम इंडिया में अनुभव की कमी रहेगी. देखना दिलचस्प होगा कि विराट इस पर क्या निर्णय लेते हैं. 

अटल-अडिग विराट कोहली, BCCI की अपील पर भी नहीं मान रहे, क्या लेकर रहेंगे रिटायरमेंट?

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहली ट्रिपल सेंचुरी और 28 की उम्र में संन्यास, दिग्गज खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक शतक, इस रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, श्रीलंका के फाइनल में मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >