Virat Kohli की गर्दन में मोच कैसे आई? सोशल मीडिया पर हो गया तंज भरा खुलासा!

Virat Kohli: विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर दी है. लेकिन वे पहले मैच में नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनकी गर्दन में मोच आ गई है. सोशल मीडिया ने उनके नेक स्प्रेन का कारण ढूंढ लिया है. Virat Kohli Neck Sprain.

Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के दूसरे सीजन में खेल सकते हैं. लेकिन उन्होंने अपनी उपलब्धता दूसरे मैच के लिए पेश की है. इसका कारण उनके नेक स्प्रेन को बताया गया. नेक स्प्रेन यानी गर्दन की मोच के कारण विराट घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. दिल्ली को 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे सीजन में सौराष्ट्र के विरुद्ध खेलना है. इस मैच के लिए दिल्ली टीम की कमान आयुष बडोनी के हाथों में रहेगी और इसी मैच में ऋषभ पंत की भी घरेलू क्रिकेट में वापसी होगी. लेकिन विराट! कोहली ने 30 जनवरी के रेलवे के खिलाफ नई दिल्ली में होने वाले मैच के लिए हामी भर दी है. लेकिन विराट की गर्दन में चोट कैसे लगी. सोशल मीडिया ने इसका कारण खोज लिया है. 

विराट कोहली पिछले साल टेस्ट मैचों में बुरी तरह नाकाम रहे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए. इस दौरान पहले मैच में विराट दो बार विकेट के पीछे आउट हुए. भयावह रूप से समाप्त हुई सीरीज में भारत अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार 3 या उससे ज्यादा मैचों क्लीन स्वीप से हारा. इसके बाद 22 नवंबर से भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हुआ, जिसमें भारतीय टीम 1-3 से हार गई. इस दौरान विराट कोहली 5 मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बना सके. लेकिन दुर्भाग्य कहें या नजर लगी, विराट इस दौरान 8 पारियों में विकेट के पीछे आउट हुए. सोशल मीडिया ने कोहली के इसी प्रदर्शन को निशाना बनाते हुए तंज किया कि विराट बार-बार आउट होने के बाद पीछे देखने के लिए मुड़ रहे थे, इस वजह से उनकी गर्दन में मोच आई है. देखें लोगों का रिएक्शन-  

एक यूजर ने तंज करते हुए कहा, “जबकि अन्य लोग फॉर्म में वापस आने के लिए रणजी ट्रॉफी का उपयोग करते हैं, विराट कोहली इसे अपने तरीके से करते हैं। GOAT! विराट कोहली की गर्दन में मोच आ गई थी, और उन्हें इंजेक्शन लेना पड़ा. आपको बता दें कि विराट ने बीसीसीआई को इस बाबत सूचित किया था, कि उनकी गर्दन में मोच आई है और उन्होंने इस दर्द से निपटने के लिए इंजेक्शन लिया है.

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को अपनी उपलब्धि रेलवे के मुकाबले के लिए की है. विराट 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच खेला था. उस मैच में विराट ने पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे. उस मैच में विराट के अलावा टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी. वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, इशांत शर्मा और वर्तमान कोच गौतम गंभीर. ईएसपीएन ने उस ‘ऐतिहासिक मैच’ के लिए एक्स पर एक थ्रेड बनाया है.

विराट समेत भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को रणजी समेत घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी. लेकिन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की बुरी हार ने बीसीसीआई को 10 सूत्री नियम बनाने पर मजबूर कर दिया. इसमें खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में भाग लेना आवश्यक कर दिया. इससे छूट तभी मिल सकेगी, जब मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अनुमित दें. अनुशासनहीनता करने पर दंड के रूप में पैसों से भरपूर आईपीएल जैसी लीग से हाथ धोना पड़ सकता है. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने यही रुख अपनाया था, जिसके बाद दोनों को सेंट्रल कांट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. अब बीसीसीआई की सख्ती रंग ला रही और सभी खिलाड़ी अपने राज्य की टीम से मैच खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर चुके हैं.

IIT BABA ने भारत को जिताया टी20 विश्वकप! किया हैरान करने वाला दावा, बताया रोहित को दे रहा था सलाह, लेकिन…

“पाकिस्तान डर गया? समझ नहीं आ रहा- करें तो क्या करें”, Champions Trophy के लिए टीम घोषणा अब तक नहीं, बासित अली ने बताया कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >