“मैदान के अंदर कम बाहर ज्यादा ड्रामा कर रहे हैं विराट”, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कोहली पर साधा निशाना

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के बुरे प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के ऊपर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने कहा कि विराट कोहली विराट के लिए मैदान के बाहर का ड्रामा ज्यादा है, न कि मैदान के अंदर का.

Virat Kohli: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने सुझाव दिया कि विराट कोहली के प्रदर्शन में हाल ही में आई गिरावट का कारण मैदान के बाहर की समस्याएं हो सकती हैं, न कि मैदान के बाहर की समस्याएं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार के आने के बारे में बीसीसीआई के संशोधित दिशा-निर्देश संभावित रूप से दबाव बढ़ा सकते हैं. बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए 10 सूत्रीय दिशा निर्देश प्रस्तावित किए हैं, जिसमें घरेलू क्रिकेट खेलना, भारत के बाहर टूर के दौरान परिवार की सीमित पहुंच के साथ-साथ टीम को एकसाथ रहना जैसे नियम हैं. 

हाल ही में संपन्न बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान, विराट का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से वे केवल 190 रन ही बना पाए. सबसे खराब तो यह रहा कि विराट 8 पारियों में विकेट के पीछे कैच आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 1-3 से सीरीज हार के बाद उनके निराशाजनक प्रदर्शन ने उनकी आलोचना में योगदान दिया.

ऑफ-फील्ड मुद्दे ज्यादा जिम्मेदार

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अब कोहली पास एक परिवार है. मैदान के बाहर उनकी अन्य प्रतिबद्धताएँ हैं, जो तब नहीं थीं, जब वह वास्तव में दुनिया भर में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में छाए हुए थे. इसलिए यह सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है, बल्कि मैदान के बाहर भी क्या हो रहा है, इस बारे में भी है.” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि विराट के लिए मैदान के बाहर का ड्रामा ज्यादा है, न कि मैदान के अंदर का. मुझे लगता है कि उनके पास बहुत ज्यादा काम है, जिसकी वजह से शायद वह इस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.”

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी आक��रामकता मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी दिखाई. उन्होंने चौथे टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास के साथ कंधा लड़ाया, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना तो लगा ही उनके ऊपर एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया. इससे पहले विराट मैदान के बाहर एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मी से भिड़ गए थे, जहां विराट उनके बच्चों की फोटो खींचने की शिकायत कर रहे थे. इसके बाद तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया विराट के ऊपर जैसे पिल पड़ा. उन पर कई तरह के केरीकेचर बना कर अभद्र टिप्पणी की गई. 

बसीसीआई के नए नियम से विराट पर पड़ेगा दबाव

साल 2024 विराट के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, उन्होंने 23 मैचों और 32 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 655 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 21.83 रहा, जिसमें केवल एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 100 रन रहा. जो साल के आखिर में 22 नवंबर को शुरू हुए पर्थ टेस्ट में आया. ऑस्ट्रेलिया में टीम के कुल मिलाकर निराशाजनक प्रदर्शन के जवाब में, BCCI ने बैगेज अलाउंस, दौरे के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार की यात्रा और घरेलू क्रिकेट में भागीदारी सहित विभिन्न पहलुओं को कवर करने वाले नए नियम लागू किए. 

इस पर टिप्पणी करते हुए हॉग ने कहा, “बीसीसीआई ने परिवारों के संबंध में जो नए नियम बनाए हैं, उससे विराट पर और भी अधिक दबाव पड़ने वाला है… क्योंकि आपको संतुलन बनाए रखना होगा. मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को जितना संभव हो सके अपने परिवारों को दौरे पर ले जाने में सक्षम होना चाहिए, खासकर इस समय भारत में क्रिकेट की मात्रा और यात्रा की मात्रा को देखते हुए.” 

2024 में खराब प्रदर्शन के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी

2020 की शुरुआत से, कोहली के टेस्ट प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई है. 2020 के बाद से 39 टेस्ट मैचों में, उन्होंने 30.72 की औसत से 2,028 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल हैं, उनका उच्चतम स्कोर 186 रहा है. हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए हामी भर दी. वे दिल्ली की अपनी घरेलू टीम के लिए पहले मैच में नहीं खेलेंगे, लेकिन रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू हो रहे दूसरे मैच के लिए अपनी उपलब्धता सुनिश्चित कर चुके हैं.

Ranji Trophy: शानदार प्रदर्शन के बाद गरजे शार्दूल ठाकुर, टीम में शामिल न करने पर सेलेक्टर्स को दिखाया आईना

बंगाल के लिए डेब्यू करते ही इस खिलाड़ी ने बनाया कीर्तिमान, टूट गया सौरव गांगुली का 35 साल पुराना रिकॉर्ड   

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >