Virat Anushka Anniversary: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की लवस्टोरी, ऐड में थामा था पहली बार एक दूसरे का हाथ

1 / 1
Virat Anushka Anniversary: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की लवस्टोरी, ऐड में थामा था पहली बार एक दूसरे का हाथ
फुल स्क्रीन में देखें

Virat Anushka Anniversary: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की लवस्टोरी, ऐड में थामा था पहली बार एक दूसरे का हाथ

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी 6वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं. कुछ सालों तक साथ रहने के बाद, दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में 800 साल पुराने हेरिटेज विला बोर्गो फिनोचिएटो में अपने प्यार पर मुहर लगा दी. तब से, यह जोड़ी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है. स्टार्स की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर है. ऐसे में आज ये जोड़ी अपनी 6वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है. आइये जानते हैं उनकी लवस्टोरी शुरू कैसे हुई.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक टीवी ऐड शूट के दौरान हुई थी. यही से उनकी दोस्ती हुई और स्टार्स को कई जगहों पर एक साथ घूमते-फिरते स्पॉट किया गया. उन्होंने सबका ध्यान तब खींचा, जब 2014 में दक्षिण अफ्रीका दौरे से भारतीय टीम के मुंबई पहुंचने के बाद विराट सीधे अनुष्का के घर पहुंचे.

हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट ने अपने रिलेशनशिप को किसी से छुपाकर नहीं रखा. उन्होंने दुनिया के सामने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. एक्ट्रेस को अक्सर क्रिकेटर संग विदेश में घूमते हुए देखा जाता था.

दोनों के बीच प्यार इस कदर था, जहां अनुष्का को अक्सर विराट के साथ उनके क्रिकेट मैच में जाते हुए देखा जाता था. वहीं क्रिकेटर भी फिल्म के सेट पर अभिनेत्री से सरप्राइज विजिट करते रहते थे.

अनुष्का और विराट ने साल 2017 में मीडिया की चकाचौंध से दूर, इटली के टस्कनी में एक ड्रीमी वेडिंग की. उनकी शादी में सिर्फ घरवालें शामिल हुए थे. बाद में कपल ने मुंबई और दिल्ली में बड़ी सी रिसेप्शन पार्टी दी थी.

उनकी शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. जहां अनुष्का अपने हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं, वहीं विराट बिल्कुल उनके राजकुमार की तरह आकर्षक लग रहे थे.

फिल्मफेयर के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में, अनुष्का से पूछा गया कि ‘आपने शादी को सीक्रेट कैसे किया?’ उन्होंने कहा, “हम इसे नॉर्मल रखना चाहते थे. हम नहीं चाहते थे कि इसमें कोई लाइमलाइट हो और मीडिया अटेनशन हो, जो हमें याद दिलाए कि हम सेलिब्रिटी हैं.”

अनुष्का शर्मा ने आगे कहा, “हम अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ थे, जिन्होंने हमारे लिए बहुत त्याग किया है, हमारे सबसे करीबी दोस्त, जिन्होंने हमारे सबसे बुरे समय में हमारा साथ दिया है.”

जब अनुष्का से विराट कोहली के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने अपने ‘सबसे अच्छे दोस्त और ‘कॉन्फिडेंट’ से शादी की है. उन्होंने कहा कि उसकी शादी ‘उससे हुई जिससे वह बहुत प्यार करती थी.

अनुष्का और विराट ने 11 जनवरी, 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया. उन्होंने 1 फरवरी, 2021 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की, क्योंकि उन्होंने छोटी वामिका के साथ अपनी पहली तस्वीर साझा की थी. पिछले कुछ महीनों से, अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंट के बारे में अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन अभिनेता ने अभी तक उन पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >