टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली का फैसला, इस खेल में पैसा लगाने की घोषणा

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL 2025 में शानदार बल्लेबाजी से RCB को टॉप-2 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. इसी बीच उन्होंने अब बॉलिंग जैसे नए खेल में निवेश कर सबको चौंका दिया है.

Virat Kohli: विराट कोहली खेल के दुनिया के ग्लोबल आइकन हैं. इसकी गवाही उनके खेल के अलावा सोशल मीडिया की फैन फॉलोइंग देती है. फिलहाल आईपीएल में खेल रहे विराट की टीम आरसीबी सफलता के झंडे गाड़ रही है. इस सीजन में आरसीबी ने प्लेऑफ के टॉप 2 में क्वालिफाई कर लिया है, इसमें कोहली की बल्लेबाजी का अहम योगदान है. विराट और आईपीएल तो चर्चा में हैं ही, इसी बीच उन्होंने एक नए खेल में पैसा लगाने का ऐलान कर दिया है. 

वर्ल्ड बॉलिंग लीग (WBL) ने क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को अपने नए रणनीतिक निवेशक के रूप में शामिल करने की घोषणा की है. जिससे इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की एक साहसिक शुरुआत हुई है. इसका मकसद बॉलिंग को एक मेनस्ट्रीम स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में बदलना है ऐसा जैसा पहले कभी नहीं हुआ. इसलिए विराट कोहली ने इसमें अपना पैसा लगाया है. विराट कोहली ने इस खेल से जुड़ने और इन्वेस्ट करने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी. 

विराट कोहली के साथ आदी के मिश्रा. इमेज- सोशल मीडिया.

कोहली ने लिखा, E1 टीम ब्लू राइजिंग में आदी के मिश्रा के साथ शानदार साझेदारी के बाद, अब वर्ल्ड बॉलिंग लीग में दोबारा साथ आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं! लॉस एंजलिस डॉजर्स के सुपरस्टार मूकी बेट्स और अन्य साथियों के साथ मिलकर हम एक ऐसे खेल को नया आकार दे रहे हैं, जिसे 10 करोड़ से ज्यादा लोग पसंद करते हैं. हम तकनीक का उपयोग करके करोड़ों फैन्स को जोड़ने का काम कर रहे हैं. विराट कोहली ने आगे कहा, “ आपको एक फन फैक्ट बताता हूं, मैंने 13 साल की उम्र में बॉलिंग बॉल को स्पिन करना शुरू किया था.”

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं (सिर्फ रोनाल्डो और मेसी के बाद) जिससे WBL को नई पीढ़ी को प्रेरित करने में मदद मिलेगी. विराट कोहली ने अपने खेल से अर्जित धन को कई तरह के व्यापार में लगाया है. उनकी अपनी रेस्टोरेंट की चेन है, इसके साथ ही उन्होंने क्लोथिंग सेक्टर में भी निवेश किया है. अब इस खेल में इन्वेस्ट करके विराट ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं. 

वहीं बात करें आईपीएल 2025 की तो विराट कोहली अब तक 13 मैचों में 147 की स्ट्राइक रेट और 60 की औसत से 602 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस सीजन में 8 फिफ्टीज लगाई हैं. उनके साथ-साथ आरसीबी ने भी सफलता की छलांग लगाते हुए 14 मैचों में से 9 जीत हासिल करते हुए क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है, जिसका मुकाबला 29 मई को है. 

इंग्लैंड को लगेगा झटका, भारतीय दौरे से पहले अपने ही शतकवीर बल्लेबाजों की ही पोल खोल रहा दिग्गज

‘ऋषभ पंत की क्षमता…’, सीजन खत्म होते ही जहीर खान ने LSG कैप्टन के बारे कही ये बात

वैभव-प्रियांश-क्लासेन का शतक नहीं, ये है IPL 2025 की सबसे बेस्ट पारी, टॉम मूडी ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >