'सेंचुरी हीमोग्लोबिन की तरह रगों में दौड़ती है', कोहली के 'विराट' शतक पर सहवाग की बेहतरीन प्रतिक्रिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के मैच में 49वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया तो पूरा ईडन गार्डन खुशी से झूम उठा. कोहली ने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा.

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकार्ड की बराबरी कर ली. जब कोहली ने विराट रिकॉर्ड बनाया तो ‘कोहली कोहली ’ के शोर से पुरा स्टेडियम गूंज उठा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के मैच में 49वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया तो पूरा ईडन गार्डन खुशी से झूम उठा. कोहली ने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा.

विराट कोहली ने 49वें शतक पर चौतरफा बधाई मिल रही है. उनके इस शतक की सबसे बड़ी खास बात रही, आज कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने बर्थडे पर शतक जमाकर उन्होंने क्रिकेट जगत को बड़ी खुशी दी है.

कोहली के बर्थडे पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खास अंदाज में मैसेज किया. सहवाग ने लिखा, सेंचुरी हीमोग्लोबिन की तरह इनकी रगों में दौड़ती है. आंखों में सपने लिए एक युवा लड़के ने अपनी कार्य-नैतिकता, जुनून, कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ खेल पर राज किया है. उतार-चढ़ाव, हां लेकिन जो चीज स्थिर बनी हुई है वह है उसकी तीव्रता और भूख. शुभकामनाएं. विराट कोहली के 49वें शतक पर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, महान व्यक्ति के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का क्या दिन है. ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में उनका जन्मदिन. सहवाग ने आगे कहा, रगों में 100, दिल में भारत.

बाईस साल पहले वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी और 2014 में रोहित शर्मा के वनडे के रिकॉर्ड 264 रन के साक्षी रहे ईडन गार्डन पर भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक और अध्याय आज लिखा गया.

कोहली ने अपने 289वें वनडे मैच की 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया. तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये थे. सचिन के नाम सौ अंतरराष्ट्रीय शतक हैं जबकि कोहली का यह 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक है जिन्होंने टेस्ट में 29 और टी20 में भी एक शतक बनाया है.

कोलकाता में पिछले कई दिनों से कोहली के जन्मदिन और उनके 49वें वनडे शतक का इंतजार हो रहा था. भारत बिश्व कप जीतबै , कोहली जिताबै’ , यह कहना था ईडन गार्डन के बाहर झालमूड़ी बेच रहे मोहम्मद शमीम का. क्रिकेट के शौकीन शमीम ईडन गार्डंस के भीतर तो नहीं जा सके लेकिन मैदान की ओर जा रहे हर रास्ते पर 18 नंबर की जर्सी पहने दर्शकों के झुंड को देखकर उन्हें अहसास हो गया कि आज कुछ खास होने वाला है.

कोहली ने 119 गेंदों में तिहरे अंक को छूकर 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया. यह नियति थी कि ईडन गार्डन को इसका साक्षी बनना था क्योंकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ वह 12 रन से चूक गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >