भारत में नहीं रहेंगे Virat और अनुष्का! कोच का दावा इस देश में परिवार के साथ होंगे शिफ्ट

Virat Kohli Anushka Sharma: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने दावा किया है, कि विराट परिवार के साथ भारत से बाहर विदेश में शिफ्ट होने वाले हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चल रही है. पहले टेस्ट मैचों में शतक लगाकर विराट कोहली ने शानदार वापसी की. लेकिन बाकी दोनों टेस्ट मैचों में उनके बल्ले ने एकबार फिर रन उगलना बंद कर दिया है. तीसरे टेस्ट में भी विराट केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लगातार विफल हो रहे कोहली को लेकर अब एक और खबर आई है. एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली बहुत जल्द परिवार के साथ लंदन शिफ्ट होने वाले हैं. उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इसका दावा किया है.

विराट के लंदन शिफ्ट होने की खबर पहले भी उड़ चुकी है. हालांकि इस कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई थी. लेकिन अब उनके कोच राजकुमार शर्मा ने एक समाचार पत्र को इंटरव्यू देते हुए कहा कि विराट अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं. वह बहुत जल्द भारत छोड़ देंगे. हालांकि अभी वे क्रिकेट के अलावा अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा समय बिता रहे हैं. विराट की फॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि विराट अभी फिट है और अगले 5 साल तक क्रिकेट खेल सकता है. वह आने वाले दो टेस्ट मैचों में शतक भी लगाएगा और 2027 का विश्वकप भी खेल सकता है. अभी विराट में काफी क्रिकेट बाकी है. 

आपको बता दें कि विराट ने इसी साल मुंबई के अलीबाग एरिया में एक बंगला खरीदा था, जिसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था. मुबई में ही विराट के पास वर्ली इलाके में एक अपार्टमेंट भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 34 करोड़ रुपये है, विराट और अनुष्का शादी 2017 में शादी करने से पहले यहां शिफ्ट हुए थे. उनके पास मुंबई के जुहू एरिया में 2022 में खरीदा गया एक अपार्टमेंट भी है. इसके अलावा गुरुग्राम के डीएलएफ फेज वन में भी एक बंगला है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही विराट का अपना घर भी दिल्ली में है. हालांकि विराट लंदन में कहां रहेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.  

अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, बीच सीरीज में रिटायरमेंट के बाद विराट के साथ दिखे इमोशनल

एक दो नहीं कुल 31 क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, 2024 Cricketers Retirement में भारत से शामिल रहे 12 नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >