Viral Video: 140 किग्रा का खिलाड़ी, रन लेने के लिए दौड़ा लेकिन पहुंच न सका, देखें वीडियो

Viral Video: वेस्टइंडीज की कैरिबियन प्रीमियर लीग के दौरान रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) अपने भारी भरकम वजन की वजह से मिसफील्ड के दौरान रन आउट हो गए.

Viral Video: वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल ने 2019 में जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं. रहकीम की लंबाई और वजन उनके विशिष्ट होने का कारण बना. 6 फीट 5 इंच लंबे और 140 किलोग्राम वजन के रहकीम कॉर्नवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे शॉट के दौरान हुए मिसफील्ड के बाद रन लेने के लिए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अपने वजन के कारण वे रन पूरा नहीं कर पाए और रनआउट हो गए. 

कैरिबियन प्रीमियर लीग में 17 अगस्त 2023 को सेंट लूसिया किंग्स और बारबाडोस रॉयल्स के बीच टी20 मैच खेला गया. इस मैच में पहले खेलते हुए सेंट लूसिया किंग्स ने 20 ओवर में 201 रन बनाए. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने कॉयल मायर्स और रहकीम कॉर्नवाल उतरे. अपनी टीम की पारी की दूसरी ही गेंद पर रहकीम ने जोरदार शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर चली गई. रहकीम सिंगल लेने के लिए दौड़े. वहां पर फील्डर क्रिस सोल ने मिसफील्ड भी कर दिया. इतना समय होने के बावजूद क्रिस सोल के सीधे थ्रो पर रहकीम रन आउट हो गए. आप फैनकोड नाम के एक्स यूजर के वीडियो में देख सकते हैं कि रहकीम निश्चित रूप से अपने वजन के कारण एक आसान रन भी पूरा नहीं कर पाए.  

आपको बता दें कि 31 वर्षीय रहकीम ने 2014 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू एक ऑफ स्पिनर के रूप में किया था. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें पहला मौका भारत के खिलाफ 2017 में मिला. भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उन्होंने विराट और चेतेश्वर पुजारा का विकेट भी लिया था. रहकीम ने भारत के अलावा श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, द. अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ कुल मिलाकर 10 टेस्ट मैच खेले हैं. कॉर्नवाल ने इस दौरान 261 रन बनाने के साथ 35 विकेट लिए हैं. 

यह भी पढ़ें: जय शाह बनेंगे आईसीसी अध्यक्ष, पाकिस्तान के लिए होगी मुश्किल? पीसीबी प्रमुख ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >