बीवी हो तो ऐसी! विनोद कांबली की पत्नी लेने वाली थीं तलाक, बस इस वजह ने उन्हें रोक दिया

Vinod Kambli: विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. उन्होंने एक पोडकास्ट में खुलासा किया कि वे एक समय पर तलाक लेने वाली थीं, लेकिन उन्होंने खुद को रोक लिया.

Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खुलासों की वजह से. हाल ही में पत्रकार सूर्यांशी पांडे के साथ एक पॉडकास्ट में, हेविट ने अपने निजी जीवन और कांबली के साथ रिश्ते में आई चुनौतियों पर खुलकर बात की. उन्होंने विशेष रूप से कांबली की शराब की लत और उससे जुड़े संघर्षों का जिक्र किया, जो उनके संबंधों पर गहरा असर डाल रहे थे. हेविट ने बताया कि कांबली को इस लत से उबरने के लिए कम से कम 14 बार पुनर्वास का सहारा लेना पड़ा. विनोद कांबली मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात के बाद पिछले साल के आखिर में चर्चा में आए थे.

साक्षात्कार के दौरान हेविट ने यह भी साझा किया कि एक समय ऐसा आया जब उन्होंने तलाक के बारे में गंभीरता से विचार किया और अर्जी भी दाखिल की थी. हालांकि, उन्होंने महसूस किया कि अगर वह कांबली को छोड़ देंगी तो वह पूरी तरह असहाय हो जाएंगे. उन्होंने कहा, “वह एक बच्चे की तरह है, और उसे छोड़ने का विचार मुझे परेशान करता है. मैं एक दोस्त को भी नहीं छोड़ती, और वह तो मेरे लिए उससे कहीं अधिक है.”

मैं वापस लौट आती थी क्योंकि उसे मेरी जरूरत है

हेविट ने उन भावनात्मक संघर्षों को भी साझा किया, जिनसे वह गुजरीं. उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार वह स्थिति से दूर हो जाना चाहती थीं, लेकिन फिर कांबली की भलाई की चिंता उन्हें वापस ले आती. उन्होंने कहा, “ऐसे कई पल आए जब मैं चली जाती थी, लेकिन फिर चिंता होती थी कि उसने खाना खाया या नहीं, वह ठीक से सोया है या नहीं. यह सोचकर मैं वापस लौट आती थी क्योंकि मुझे लगता था कि उसे मेरी जरूरत है.” फरवरी 2023 में उनकी 17 साल पुरानी शादी एक और मुश्किल दौर से गुजरी, जब हेविट ने कांबली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. आरोप था कि कांबली ने नशे की हालत में गुस्से में खाना पकाने के बर्तन का हैंडल उन पर फेंका, जिससे हेविट के सिर पर चोट आई.

इन कठिनाइयों के बावजूद, हेविट ने अपने बेटे जीसस क्रिस्टियानो कांबली की समझदारी और सहानुभूति की सराहना की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने उनके भावनात्मक संघर्ष को गहराई से समझा और कभी उन्हें परेशान नहीं किया. हेविट ने कहा, “मेरे बेटे क्रिस्टियानो ने सब कुछ समझा. उसने मेरी भावनाओं को पहचाना और मुझे किसी भी तरह की परेशानी नहीं दी.”

भारत और इंग्लैंड के बीच 3rd टी20 मैच आज, जानें पिच और मौसम का हाल और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

क्या मोहम्मद शमी को मिलेगा मौका? तीसरे टी20 मैच में कैसी रहेगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >