भारत के ‘3D प्लेयर’ ने किया संन्यास का ऐलान, IPL 2026 के दौरान इमोशनल पोस्ट के साथ क्रिकेट को कहा अलविदा

विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में विजय शंकर पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी.

Vijay Shankar: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. 3D प्लेयर के नाम से मशहूर हुए विजय शंकर को आईपीएल 2026 के दौरान किसी फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल नहीं किया. विजय शंकर ने अपने संन्यास की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी.

हालांकि, उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट नहीं छोड़ा है. विजय शंकर आगे भी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. वो अब नए मौके की तलाश में हैं. 35 साल के विजय ने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 2019 के बाद उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला.

विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए क्या लिखा?

विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल से आभार. क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है. मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मुझे हर स्तर पर, यहां तक कि सबसे ऊंचे स्तर (इंटरनेशनल) पर खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरी जिंदगी के सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा. नए मौकों की तलाश करने और आगे भी क्रिकेट खेलने के लिए, मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है.’

बीसीसीआई का धन्यवाद

विजय शंकर ने बीसीसीआई का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का आभारी हूं. वहां मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें मिलीं और कई तरह से प्रेरणा मिली. देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहेगा. नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच में आखिरी ओवर फेंकना और 2019 के वर्ल्ड कप में अपनी पहली ही गेंद पर पहला विकेट लेना, ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं जिंदगी भर अपने दिल में संजोकर रखूंगा!’

विजय शंकर का करियर

तमिलनाडु के विजय शंकर ने 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 4253 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उनके नाम 43 विकेट भी हैं. उन्होंने 112 लिस्ट ए क्रिकेट में 2790 रन और 159 टी-20 मैचों में 2583 रन बनाए हैं. विजय शंकर ने आईपीएल के 78 मैचों में 1233 रन बनाए और 9 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: ‘गद्दार…आपके जमीर की कितनी कीमत लगाई गई’, सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को मिली राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >