WTC फाइनल के लिए तैयार हो रही बेहद खतरनाक पिच ! बढ़ सकती है टीम इंडिया की मुश्किलें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जाएगा. दोनों दिग्गज टीम के बीच होने वाले इस महामुकाबले की सभी को बेसब्री से इंतजार है. मुकाबला आरंभ होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से रौंदकर तहला मचा दिया है.

इधर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसे देखने के बाद कोहली सेना में खलबली मच गयी होगी, अब फाइनल मुकाबले को लेकर खतरनाक पिच भी तैयार किया जा रहा है.

साउथम्पटन के मुख्य क्यूरेटर साइमन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये तेज और उछाल वाली पिच तैयार करना चाहते हैं. जिससे स्पिनरों को कुछ मदद मिल सके. इंग्लैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों की मदद मिलती रही है. लेकिन इस बार ऐसी पिच तैयार की जा रही है, जिसमें स्पिनरों की भी मदद मिले.

Also Read: ICC Hall of Fame: भारत का यह दिग्गज खिलाड़ी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, 60 साल बाद मिला सम्मान, सचिन ने ट्वीट कर दी बधाई, देखें पूरी सूची

espn cricinfo के साथ बातचीत में पिच क्यूरेटर ने कहा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिये पिच तैयार करना थोड़ा आसान है क्योंकि यह त​टस्थ स्थल है. उन्होंने कहा, आईसीसी के नियमों का भी पालन करना है, जिससे दोनों टीमों को बराबरी का मौका मिल सके.

क्यूरेटर ने बताया, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे स्पिनरों को भी पिच से मदद मिलेगी. हालांकि उन्होंने संभावना जताया है कि फाइनल में तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने का मिल सकता है.

posted by – arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >