क्या वरुण चक्रवर्ती होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? आंकड़ों से जानते हैं कैसे कुलदीप को मिल सकता है मौका

IND vs NZ: 8 मार्च (आज) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच है. इस बड़े मुकाबले से पहले टीम में बदलाव की चर्चा है. क्या वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए? आइए दोनों स्पिनरों के रिकार्ड देखकर समझते हैं कि कौन बेहतर है.

आज (8 मार्च) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले बहस इस बात पर है कि क्या भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करना चाहिए. सबसे ज्यादा बात इस सुझाव पर हो रही है कि वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) की जगह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम में शामिल किया जाए. जानते हैं दोनों स्पिनरों के रिकार्ड.

कुलदीप और वरुण का अब तक का टी20 रिकार्ड 

वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मैचों की 42 पारियों में उन्होंने 16.30 के औसत और 7.45 की इकॉनमी रेट से कुल 72 विकेट अपने नाम किए हैं. दूसरी ओर कुलदीप यादव ने 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 52 पारियों में 95 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी औसत 13.74 और इकॉनमी रेट 6.95 है. ये रिकार्ड साफ बताते हैं कि कुलदीप यादव का प्रदर्शन टी20 फार्मेट में बहुत शानदार रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ किसका प्रदर्शन है बेहतर 

वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अब तक चार मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 16 ओवर गेंदबाजी की है और 32.75 के औसत से चार विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.66 रही है जो काफी अच्छी है. वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के सामने आठ मैचों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की है. उन्होंने 21.22 के औसत और 7.64 की इकॉनमी रेट के साथ नौ विकेट चटकाए हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वरुण और कुलदीप का रिकार्ड 

यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. कुलदीप यादव ने इस मैदान पर केवल एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. इस मैच में उन्होंने एक ओवर डालकर 12 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. वरुण चक्रवर्ती ने अहमदाबाद के मैदान पर तीन टी20 मैच खेले हैं. यहां उन्होंने 11 ओवर में 14.25 के औसत से आठ विकेट लिए हैं. हालांकि इस मैदान पर उनकी इकॉनमी रेट 10.36 रही है जो टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है.

फाइनल मैच के लिए किसे चुनना रहेगा सही 

सभी रिकार्ड और मौजूदा फार्म को देखने के बाद कुलदीप यादव का दावा बहुत मजबूत लगता है. वरुण चक्रवर्ती मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास असर नहीं डाल पाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी वह काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बदलाव के बारे में सोच सकता है. कुलदीप की सबसे खास बात यह है कि वह गेंद को दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं. वह बाएं और दाएं दोनों हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी में डालते हैं. अहमदाबाद की पिच पर कुलदीप यादव विकेट निकालने का एक शानदार विकल्प बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

T20 वर्ल्ड कप फाइनल : क्या आपको पता है ट्रॉफी बनाने वाले का नाम? मजेदार है किस्सा

T20 वर्ल्ड कप फाइनल : बुम.. बुम.. बुमराह चिल्लाने लगी महिला, ट्रेन में दिखा गजब का जोश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >