रैना की जर्सी अब वैभव सूर्यवंशी के नाम, सामने आई नंबर-3 के पीछे की असली कहानी

टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 की जर्सी मिली है. दिलचस्प बात यह है कि यह नंबर उन्होंने सुरेश रैना की वजह से नहीं, बल्कि अपनी मां के एक अनोखे सुझाव पर चुना था.

Vaibhav Sooryavanshi Jersey: भारतीय टी20 टीम में चयन के बाद 15 साल वैभव सूर्यवंशी का एक और बड़ा सपना पूरा हो गया है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले उन्हें टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी और किट सौंप दी गई है. अब क्रिकेट फैंस युवा बल्लेबाज को नीली जर्सी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखेंगे.

हालांकि, वैभव की जर्सी पर लिखा नंबर-3 चर्चा का विषय बना हुआ है. कई फैंस इस नंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन इसकी असली कहानी कुछ और ही है.

मां के सुझाव पर चुना नंबर-3

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में 12 नंबर की जर्सी पहनी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मां ने उन्हें एक दिलचस्प सलाह दी. उन्होंने कहा कि 12 के दोनों अंकों को जोड़ने पर 3 बनता है (1+2=3), इसलिए उन्हें सीधे 3 नंबर की जर्सी पहननी चाहिए. मां का यह सुझाव वैभव को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपना लकी नंबर मान लिया. इसके बाद उन्होंने नंबर-3 की जर्सी अपनाई और तब से यही उनकी पहचान बन गई.

रैना की जर्सी से भी है खास कनेक्शन

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए नंबर-3 की जर्सी की एक अलग पहचान है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी अपने करियर के दौरान इसी नंबर की जर्सी पहनते थे. ऐसे में जब वैभव टीम इंडिया में नंबर-3 के साथ नजर आएंगे तो कई लोगों को रैना की याद आना स्वाभाविक है. हालांकि, वैभव ने यह नंबर किसी खिलाड़ी की नकल में नहीं बल्कि अपनी मां की सलाह पर चुना था.

राजस्थान रॉयल्स में भी पहन चुके हैं यही नंबर

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए भी वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 की जर्सी में दिखाई दिए थे. इसी जर्सी के साथ उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा और अब वही नंबर उनके अंतरराष्ट्रीय सफर का भी हिस्सा बनने जा रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि वैभव का जन्म भी मार्च महीने में हुआ था, जो साल का तीसरा महीना होता है. हालांकि इसे महज एक संयोग माना जा रहा है, लेकिन नंबर-3 अब उनके क्रिकेट करियर की एक खास पहचान बन चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था…’ टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >