‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था…’ टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर गांव से निकलकर टीम इंडिया की नीली जर्सी तक पहुंचे 15 साल वैभव सूर्यवंशी का सपना आखिरकार सच हो गया. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनकर भावुक नजर आए.

Vaibhav Sooryavanshi: भारत की टी20 टीम में जगह मिलने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक और बड़ा सपना पूरा हो गया है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले उन्हें टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी और नई किट मिल गई है. बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें सूर्यवंशी अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए.

वीडियो में वैभव भारतीय टीम की नीली जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं, जिस पर भारत के तीन टी20 विश्व कप खिताबों की याद में तीन सितारे बने हुए हैं. जर्सी मिलने के बाद वैभव ने कहा कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला उठाया था और क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी, उसी दिन से यह सपना देखा था. अब जब वह सपना पूरा हुआ है तो उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं.

जर्सी देखकर भावुक हो गए वैभव

वैभव को टीम किट और जर्सी से भरा बॉक्स बीसीसीआई के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु ने सौंपा. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और वैभव ने सम्मान स्वरूप उनके पैर भी छुए. जर्सी हाथ में लेने के बाद युवा बल्लेबाज काफी भावुक नजर आए.

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार टीम इंडिया की टी-शर्ट देखी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कई बार जिंदगी में ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनकी उम्मीद तो होती है, लेकिन जब वे सच हो जाती हैं तो इंसान कुछ पल के लिए प्रतिक्रिया भी नहीं दे पाता. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

इंडिया-ए से सीधे टीम इंडिया के सफर पर

वैभव हाल ही में श्रीलंका में इंडिया-ए टीम के साथ ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रहे थे. 21 जून तक वह वहीं टीम का हिस्सा थे. इसके बाद भारत लौटे और थोड़े आराम के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए. भारतीय टीम 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 28 जून को होगा. इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.

डेब्यू करते ही बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

अगर वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. महज 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

वैभव को भारतीय टीम में जगह उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन के दम पर मिली है. उन्होंने पूरे सीजन में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ वह इमर्जिंग प्लेयर समेत पांच बड़े अवॉर्ड हासिल करने में सफल रहे. उनके इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और अब वह टीम इंडिया की जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करने के बेहद करीब हैं.

यह भी पढ़ें: भारत सीरीज से पहले आयरलैंड ने बदला कप्तान, स्टार विकेटकीपर को सौंपी टी20 टीम की कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >