बेटे ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना, टीम इंडिया में चयन पर छलके वैभव के पिता के आंसू

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी के परिवार में खुशी का माहौल है. बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक हुए पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आज उनका सपना पूरा हो गया.

Vaibhav Sooryavanshi Father: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. शनिवार का दिन उनके लिए और खास बन गया जब उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में किया गया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई.

वैभव के भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी इस उपलब्धि से भावुक नजर आए. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

आज मेरा सपना पूरा हो गया

संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया. वर्षों की मेहनत, संघर्ष और त्याग का फल हमें मिला है. वैभव ने जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने आगे बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा, “मैं बिहार के सभी क्रिकेट प्रेमियों और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर वैभव का समर्थन किया और उसका हौसला बढ़ाया.”

वैभव ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया

संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव ने क्रिकेट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया. खेल के दौरान उसके सामने कई चुनौतियां आयीं, जिसका उसने डटकर मुकाबला किया. उन्होंने बताया कि क्रिकेट के प्रति उसका बचपन से ही रुझान था. जिसे देखकर उसका करियर मैंने क्रिकेट में बनाने की ठान ली.

परिवार का भी बड़ा योगदान

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के रहने वाले वैभव ने कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उसकी सफलता के पीछे उनके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है. वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी भी एक क्रिकेटर थे. वे खुद एक समय पर पेशेवर क्रिकेटर बनना चाहते थे और क्लब स्तर पर खेलते थे, लेकिन उस समय बिहार क्रिकेट बोर्ड को मान्यता न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका. लेकिन अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ लगा दिया.

वैभव के चयन पर बीसीए सचिव ने क्या कहा?

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफीन ने भारत की टी-20 टीम में चयन पर वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए बताया कि यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गर्व का पल है. उन्होंने बताया कि वैभव ने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया तब भी उसके प्रदर्शन का ग्राफ बढ़ता गया. आने वाले दिनों ने वह क्रिकेट के कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगा. महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. अब क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >