तृषा गोंगडी ने बल्ले से किया कारनामा, रिकॉर्ड बुक में लिखा गया नया चैप्टर, जानें कौन है यह बल्लेबाज जिसने मचा रखा है तहलका

U-19 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेटर तृषा गोंगडी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया.

U-19 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेटर तृषा गोंगडी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया. मंगलवार को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में खेले गए सुपर सिक्स मुकाबले में उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. तृषा ने सिर्फ 53 गेंदों में शतक पूरा किया और जश्न में अपनी बाहें उठाकर खुशी जाहिर की. इसके साथ ही वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. 

भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया गया. भारतीय पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर तृषा ने मैसी मैसीरा की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के जरिए सिंगल के लिए भेजा और अपना पहला शतक पूरा किया. उन्होंने चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वोच्च स्कोर भी दर्ज किया, जो इंग्लैंड की बल्लेबाज ग्रेस स्क्रिवेंस के जनवरी 2023 में पोटचेफस्ट्रूम में आयरलैंड के खिलाफ बनाए गए 93 रन के रिकॉर्ड से आगे निकल गया. वैसे टॉप 5 बल्लेबाजों में चार भारतीय बल्लेबाज ही हैं. 

U19 महिला टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  1. तृषा गोंगडी – 110 vs स्कॉटलैंड, 2025
  2.  ग्रेस स्क्रिवेंस- 94 vs आयरलैंड, 2023
  3. श्वेता सहरावत- 92 vs दक्षिण अफ्रीका, 2023 
  4. शेफाली वर्मा- 78 vs यूएई, 2023
  5. श्वेता सहरावत- 74 vs यूएई, 2023

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें त्तृषा 59 गेंदों पर 110 रन बनाकर नाबाद रहीं. उनकी पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने जी कमलिनी (51) के साथ पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की. इस टूर्नामेंट में कमलिनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी भी हैं. उन्होंने अब तक 230 रन बनाए हैं. उनके इस शतक के बाद भारत की पूर्व बल्लेबाज मिथाली राज ने भी तारीफ करते हुए कहा, “त्रिशा गोंगडी का शतक देखकर बेहद रोमांचित हूं! #U19WorldCup के इतिहास में यह पहला शतक है. हमारे युवा प्रतिभाओं को इस अवसर पर आगे बढ़ते देखना शानदार है. आगे बढ़ते रहो और आगे बढ़ते रहो!”

इससे पहले, तृषा ने अंडर-19 महिला एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 53 की औसत और 120.45 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए थे. तृषा अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं.आंध्र प्रदेश के बद्राचलम में जन्मी गोंगडी तृषा ने महज दो साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनके पिता जीवी रामी रेड्डी ने उनके खेल करियर की नींव रखी और इस सफर में हर कदम पर मार्गदर्शन किया.

पिता के परिश्रम से यहां तक पहुंची तृषा

तृषा ने कहा, “क्रिकेट के बारे में मुझे पहली बार पिता के जरिए पता चला, जब मैं इतनी छोटी थी कि इस खेल की समझ भी नहीं थी. जैसे-जैसे बड़ी हुई, मुझे अहसास हुआ कि उन्होंने मेरे लिए कितने त्याग किए हैं.” महज 9 साल की उम्र में उन्होंने हैदराबाद की अंडर-16 टीम में जगह बना ली और जल्द ही अंडर-19 हैदराबाद और दक्षिण क्षेत्र की टीम में भी चयनित हो गईं.

अपने पिता के योगदान पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर पापा ने मुझे कम उम्र में क्रिकेट से नहीं जोड़ा होता, तो मैं इतना घरेलू क्रिकेट नहीं खेल पाती. बचपन से ही उन्होंने मेरे लिए खास योजनाएं बनाईं, कोचिंग दिलवाई और सीमेंट पिच पर घंटों प्रैक्टिस करवाई. हर दिन दो घंटे का बल्लेबाजी सत्र अनिवार्य था.” तृषा की सफलता के पीछे उनके पिता का अटूट समर्थन और समर्पण रहा, जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया.

तीसरे टी20 में इंग्लैंड की जीत और भारत की हार, दोनों टीमों के कप्तानों ने इस ‘विश्वस्तरीय’ खिलाड़ी को दिया श्रेय

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भूचाल, ICC के सीईओ ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड है जिम्मेदार!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >