टिम डेविड का बवंडर; 17 गेंद में कूटे 90 रन, रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फिर रौंदा

WI vs AUS 3rd T20I, Tim David Record Century: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 6 विकेट से हराकर टी20 सीरीज जीत ली. मैच में टिम डेविड ने 37 गेंदों में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज टी20 सेंचुरी बनाई. रन बरसाते हुए डेविड की पहली टी20 सेंचुरी ने ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

WI vs AUS 3rd T20I, Tim David Record Century: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले दो मुकाबलों के बाद तीसरा टी20 मैच सेंट कीट्स में खेला गया. यह मैच रनों के तूफान में उड़ा. गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, तो बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने तो इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 37 गेंदों में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक ठोक डाला, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में अब तक की सबसे तेज सेंचुरी है. इस फॉर्मेट में अपनी पहली सेंचुरी से ही डेविड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 6 विकेट की इस जीत के साथ ही, ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के बाद टी20 शृंखला भी अपने नाम कर ली. 

डेविड ने अपनी शतकीय पारी में 6 चौके और 11 छक्के लगाए. उन्होंने 275.68 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद पर 102 रन बनाए. उनकी आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 17 गेंद पर ही 90 रन जड़ दिए. इस धुआंधार पारी से वे ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम था, जिन्होंने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में शतक लगाया था. टिम डेविड ने इंग्लिस के रिकॉर्ड को 6 गेंद पहले शतक पूरा कर पीछे छोड़ दिया.

टिम डेविड की इस पारी में एक और खास बात रही, उन्होंने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने मार्कस स्टोइनिस का सबसे तेज टी20I फिफ्टी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. स्टोइनिस ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंद में फिफ्टी बनाई थी. इतना ही नहीं, डेविड की यह पारी किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के खिलाफ तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है. रोहित शर्मा-डेविड मिलर ने 35-35 गेंदों में और अभिषेक शर्मा-टिम डेवड ने 37 गेंदों में यह शतक पूरा किया है.

215 रन का लक्ष्य 17वें ओवर में किया हासिल

मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप (102 रन) और ब्रैंडन किंग (62 रन) की मदद से 214 रन बनाए थे. एक समय तक लग रहा था कि वेस्टइंडीज ने एक मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया है और कप्तान मिचेल मार्श का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित होगा. लेकिन टिम डेविड और मिचेल ओवेन (16 गेंदों पर नाबाद 36 रन) की साझेदारी ने इस लक्ष्य को 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने 23 गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. टिम डेविड ने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. डेविड की इस धमाकेदार शुरुआत ने ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का पीछा करने में बड़ी मजबूती दी और उन्होंने अंत तक नाबाद रहकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई.

सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टेस्ट सीरीज में 3-0 की करारी हार झेल चुकी वेस्टइंडीज टीम अब एक बार फिर क्लीन स्वीप के खतरे में है. गेंदबाजों की लगातार नाकामी और डेथ ओवर्स में नियंत्रण की कमी वेस्टइंडीज के लिए चिंता का कारण बन रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, खासकर टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में, आने वाले 2026 वर्ल्ड कप के लिए एक खतरनाक टीम के रूप में उभरती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें:-

न धोनी-विराट और न बुमराह, सुरेश रैना ने चुनी ऑलटाइम वर्ल्ड XI, इन खिलाड़ियों का नाम लेकर चौंकाया

‘वो मील के पत्थरों को…’, क्या रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड? ओली पोप ने दिया ऐसा जवाब

टूट गया टीम इंडिया का गुरूर, शुभमन की कप्तानी में 10 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >