इन टॉप 10 विकेटकीपरों ने आईपीएल में लपके हैं सबसे अधिक कैच, जानें सूची में कौन-कौन है शामिल

आज हम आपको उन टॉप 10 विकेटकीपरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में विकेट के पीछे से सबसे अधिक कैच लपके हैं. चलिए जानते हैं सूची में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 138 कैच लपके हैं.

दूसरे नंबर पर भारत के हीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं. इन्होंने आईपीएल में 133 कैच लपके हैं.

तीसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं. इन्होंने विकेट के पीछे से 82 कैच लपके हैं.

नमन ओझा 65 कैच के साथ चौथे नंबर पर हैं.

पार्थिव पटेल ने भी विकेट के पीछे 65 कैच लपके हैं.

क्विंटन डिकॉक 64 कैच के साथ छठे नंबर पर हैं.

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे 61 कैच लपके हैं.

रॉबिन उथप्पा 58 कैच के साथ आठवें नंबर पर हैं.

संजू सेमसन ने विकेट के पीछे 53 कैच लपके हैं

एडम गिलक्रिस्ट 51 के साथ दसवें नंबर पर हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >