‘हम एशिया कप के लिए…’, पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार, इसको बताया अपनी टीम की बड़ी ताकत

Salman Agha on Asia Cup 2025: पाकिस्तान को फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20 में 2 विकेट से करीबी हार झेलनी पड़ी. इसके बावजूद कप्तान सलमान अली आगा ने सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम पर भरोसा जताया. उन्होंने अपनी टीम की ताकत और तैयारी पर बात की.

Salman Agha on Asia Cup 2025: पाकिस्तान को भले ही फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्हें दो विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन पाकिस्तान के टी20आई कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप के लिए हुंकार भरी है. सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 से पहले टीम के प्रदर्शन को लेकर भरोसा जताया. वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर अपनी छह मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला तोड़ा.  इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई.

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा सलमान ने टीम के कुल प्रदर्शन पर चर्चा की और बल्लेबाजी में कमियों को स्वीकार किया. आगा ने कहा, “इस मैच में हमने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और न ही हम मैच को वैसे खत्म कर पाए जैसे चाहते थे. लेकिन हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी रही.” आगा ने टीम के सुधार के क्षेत्रों, खासकर डेथ बॉलिंग पर जोर दिया और एशिया कप से पहले स्पिनरों के योगदान की तारीफ की. उन्होंने कहा, “हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है, डेथ ओवर की बॉलिंग और बेहतर हो सकती है. 130 का स्कोर कभी काफी नहीं था, लेकिन लड़कों ने शानदार संघर्ष किया. दोनों मैचों में स्पिनरों ने जिस तरह गेंदबाजी की, उससे लगता है कि हम एशिया कप के लिए तैयार हैं. हमारे फैंस हमेशा बड़ी संख्या में हमारे साथ होते हैं और हर जगह हमें सपोर्ट करते हैं.” 

तमाम विवादों के बाद एशिया कप के आयोजन की घोषणा हो गई है. 9 सितंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में यूएई में खेला जाएगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच से करेगा. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा. ग्रुप ए में यही दो टीमें मजबूत नजर आ रही हैं, इसलिए दोनों टीमों के बीच 21 सितंबर को भी मैच होने की संभावना है. दो हफ्ते से ज्यादा समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को होगा. 

भारत बनाम पाकिस्तान टी20I मुकाबलो में हेड-टू-हेड

भारत ने इसी मैदान पर फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी खेली थी. ऐसे में इस पिच से टीम इंडिया बखूबी वाकिफ है. ऐसे में भारत को मुकाबले में कोई खास समस्या नहीं आनी की संभावना है. भारत पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों में भी भारत का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 13 मुकाबलों में भारत ने 10 में जीत हासिल की है. हालांकि दुबई में पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. उसने यहां खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है.

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैचों के नतीजे

मैच 1: 14 सितंबर 2007, डरबन – टाई, भारत ने बॉल आउट से जीता

मैच 2: 24 सितंबर 2007, जोहानसबर्ग – भारत जीता, 5 रन से

मैच 3: 30 सितंबर 2012, कोलंबो (RPS) – भारत जीता, 8 विकेट से

मैच 4: 25 दिसंबर 2012, बेंगलुरु – पाकिस्तान जीता, 5 विकेट से

मैच 5: 28 दिसंबर 2012, अहमदाबाद – भारत जीता, 11 रन से

मैच 6: 21 मार्च 2014, मीरपुर – भारत जीता, 7 विकेट से

मैच 7: 27 फरवरी 2016, मीरपुर – भारत जीता, 5 विकेट से

मैच 8: 19 मार्च 2016, ईडन गार्डन्स – भारत जीता, 6 विकेट से

मैच 9: 24 अक्टूबर 2021, दुबई (DICS) – पाकिस्तान जीता, 10 विकेट से

मैच 10: 28 अगस्त 2022, दुबई (DICS) – भारत जीता, 5 विकेट से

मैच 11: 4 सितंबर 2022, दुबई (DICS) – पाकिस्तान जीता, 5 विकेट से

मैच 12: 23 अक्टूबर 2022, मेलबर्न – भारत जीता, 4 विकेट से

मैच 13: 9 जून 2024, न्यूयॉर्क – भारत जीता, 6 रन से

आखिरी ओवर में रोमांचक जीत

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच की बात करें, तो वेस्टइंडीज ने यह मैच आखिरी ओवर में रोमांचक अंदाज में जीता. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  133 रन बनाए, जिसमें फखर जमान (20), सलमान आगा ने 38 रन और हसन नवाज ने 40 रन की तेजतर्रार पारी से योगदान दिया. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट चटकाए.

134 के साधारण लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही. लेकिन किसी तरह आगे बढ़ी पारी को अंतिम तीन ओवरों में 36 रन की जरूरत थी. ऐसे में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने संयम बनाए रखा. होल्डर ने हसन अली के महंगे ओवर का पूरा फायदा उठाकर मेजबान टीम को मैच में वापसी कराई. हालांकि शाहीन अफरीदी ने अंतिम ओवर में शेफर्ड (15 रन, 11 गेंद) को आउट किया, लेकिन होल्डर ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी और 16 रन (10 गेंद) पर नाबाद लौटे.

पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरा वेस्टइंडीज के हक में आया. अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 4 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

‘रोहित भाई ने स्टैंड्स से…’, सेंचुरी के बाद हिटमैन से क्या मैसेज मिला था, यशस्वी ने बताया

WI vs PAK: जेसन होल्डर ने पहले तोड़ा ब्रावो का रिकॉर्ड, फिर अंतिम गेंद पर चौका मारकर पाकिस्तान को रौंदा

‘बहुत कम लोगों को देता हूं’, शुभमन गिल पर फिदा सुनील गावस्कर, झोले में भरकर लाए ये दो गिफ्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >