‘वह जुनून, वह आग, कभी नहीं…’ हाई क्लास परफॉर्मेंस के बाद गरजे शार्दुल, टीम में ‘दावेदारी’ के लिए ठोकी ताल

Shardul Thakur: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करके मुंबई को मैच में वापसी करा दी है. इस प्रदर्शन से उन्होंने भारत के टेस्ट टीम में शामिल होने की दावेदारी भी ठोक दी है.

Shardul Thakur: मुंबई के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इस रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने 6 विकेट झटककर टीम को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई. न केवल गेंदबाजी, बल्कि इस सीजन में उनका बल्ला भी खूब चला है.उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक और मेघालय के खिलाफ 84 रन की पारी खेली थी. इस शानदार प्रदर्शन के साथ शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की दावेदारी भी मजबूत कर दी है. भारत की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं होने के बावजूद तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अपनी संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं. सोमवार को कोलकाता में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए एक और शानदार प्रदर्शन के बाद जोर देते हुए कहा कि वह ‘हमेशा दावेदारी में हैं.’

दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 11वां और पिछला टेस्ट खेलने वाले शार्दुल ने कहा, ‘‘जब टीम में आपके लिए जगह नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से निराशा होती है. और जब आप खेल नहीं रहे होते, घर पर खाली बैठे होते हैं तो आप इसके बारे में अधिक सोचते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक बार जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरा पूरा ध्यान मैच पर होता है – चाहे वह क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल हो या भारत के लिए खेलना हो. मेरे लिए हर क्रिकेट मैच एक जैसा होता है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो.’’

भारत के 2021 के इंग्लैंड दौरे पर अहम भूमिका निभाने वाले 33 वर्षीय शार्दुल मौजूदा घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म में हैं. वह मुंबई के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने नौ पारियों में 44.00 के प्रभावशाली औसत से 396 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं. गेंद से भी शार्दुल ने प्रभाव डाला है और 21.10 के औसत से 30 विकेट लिए हैं. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को छह विकेट लेकर विरोधी टीम के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे मुंबई को पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल हुई.

भारत के लिए नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे से होगी जहां दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज खेलेंगी. इस सीरीज के लिए शार्दुल को दौर के लिए टीम में वापसी की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि मैं दावेदार हूं. अगला कदम टीम में अपनी जगह बनाना और चयन हासिल करना है. हमेशा यही लक्ष्य होता है. अभी मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सर्वोच्च स्तर है जिसके लिए हम सभी प्रयास करते हैं. यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, देश के लिए खेलने की प्रेरणा ही मुझे आगे बढ़ाती है. वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती.’’

आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने वाले शार्दुल इंग्लैंड की परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे कोई प्रस्ताव मिलता है तो मैं निश्चित रूप से खेलूंगा. यह एक शानदार नया अनुभव होगा. अभी कोई ठोस योजना नहीं है लेकिन काउंटी क्रिकेट में उस समय के आसपास छह-सात मैच होते हैं. अगर मुझे चुना जाता है तो इससे मुझे (इंग्लैंड) दौरे से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने में मदद मिलेगी.’’

फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

मुंबई की खराब शुरुआत के बाद शार्दुल ने पलटा पासा

हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 113/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. लेकिन शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अहम पारियों की बदौलत मुंबई ने किसी तरह स्कोर 315 तक पहुंचाया. हरियाणा ने कप्तान अंकित कुमार के शानदार शतक की मदद से 257/4 तक मजबूत स्थिति बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि वे पहली पारी में लीड ले लेंगे. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया.

6 विकेट लेकर हरियाणा की पारी को समेटा

हरियाणा की टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट मात्र 44 रन के अंदर गंवा दिए और पूरी टीम 301 रन पर ऑल आउट हो गई. शार्दुल ने 58 रन देकर 6 विकेट झटके, जो इस सीजन में उनका पहला 5 विकेट हॉल था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 15वीं बार था जब उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लिए. खास बात यह रही कि सोमवार को खेल की शुरुआत में ही उन्होंने 4 विकेट निकालकर हरियाणा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अंकित कुमार के शतक के बावजूद हरियाणा मैच में वापसी नहीं कर पाई.

विराट को बॉल क्यों मारा? जोस बटलर को ‘बाहर मिलने’ की दे रहे धमकी, कोहली फैंस की अजीब हरकत

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस, चैंपियंस ट्रॉफी में चयन पर आज हो सकता है फैसला

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >