Test Ranking: जो रूट का समय समाप्त, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने हासिल की नंबर 1 रैंक

Test Ranking: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले हैरी ब्रुक (Harry Brook) आईसीसी की ताजा रैंकिंग में नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं.

Test Ranking: हैरी ब्रुक ने उनके हमवतन जो रूट को पीछे करते हुए टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. हैरी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट मैच में अपना आठवां शतक लगाया. अपनी इस पारी की बदौलत हैरी ने 898 की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. इसके साथ ही वे सचिन तेंदुलकर की लीग में शामिल हो गए. अब तक 34 खिलाड़ियों ने इतनी रैंकिंग हासिल की है.

हैरी ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 55 रन बनाए. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के लिए यह साल शानदार रहा है. उन्होंने इस साल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ एक तिहरा शतक सहित चार शतक लगाए हैं. हैरी ब्रुक ने 10 पारियों में कुल 1099 रन बनाए हैं. आक्रामक बैजबॉल शैली में बल्लेबाजी करने वाले ब्रुक के लिए जो रूट ने हाल ही में कहा था कि अगर आप उनसे पूछें तो हैरी इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर हैं. 

जो रूट ने कहा, “उसके पास खेल का हर फन है, वह दबाव को झेल सकता है, दूसरी टीम पर दबाव ला सकता है, वह आपके सिर पर छक्का मार सकता है, वह स्कूप शॉट मार सकता है, वह स्पिन को तबाह कर सकता है, तेज गेंदबाजों पर प्रहार कर सकता है. कुल मिलाकर उसे गेंदबाजी करना बहुत कठिन है.”

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ट्रैविस हेड को भी भारत के खिलाफ शतक लगाने का ईनाम मिला है. वे छह पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि ऋषभ पंत तीन स्थान खिसक कर नवे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रैंकिंग 724 है, जबकि पाकिस्तान के सऊद शकील भी 724 रैंकिंग के साथ दसवें पायदान पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के बल पर तीन पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचे हैं. उनके साथ श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस भी तीन पायदान ऊपर चढ़े हैं. ऑस्ट्रलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भी तीन स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं. श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश चांडीमल दो स्थान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंचे हैं. 

ICC Ranking: बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग

क्रमखिलाड़ीदेशरैंकिंग
1हैरी ब्रुकइंग्लैंड898
2जो रूटइंग्लैंड897
3केन विलियम्सनन्यूजीलैंड812
4यशस्वी जायसवालभारत811
5ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया781
6कमिंदु मेंडिसश्रीलंका759
7टेंबा बावुमादक्षिण अफ्रीका753
8डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड729
9ऋषभ पंतभारत724
10सऊद शकीलपाकिस्तान724

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >