‘अब पहले जैसा नहीं रहेगा…’, विराट के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं प्रीति जिंटा, कहीं ये बातें

Preity Zinta on Virat Kohli Test Retirement: 12 मई को विराट कोहली ने अपने 14 साल के टेस्ट करियर को 147 शब्दों में समेटते हुए इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने इसे एक भावनात्मक सफर बताया, जिसमें उन्होंने सब कुछ दिया और बदले में उससे कहीं ज्यादा पाया. विराट के इस फैसले पर प्रीति जिंटा ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा.

Preity Zinta on Virat Kohli Test Retirement: भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर, एक शानदार बल्लेबाज, सबसे सफल टेस्ट कप्तान, वनडे में सबसे ज्यादा शतक और उंगलियों पर न गिने जा सकने वाले रिकॉर्डधारी विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. विराट ने अपने 14 साल के टेस्ट कैरियर को दिल वाली इमोजी सहित मात्र 147 शब्दों में समेट दिया. उन्होंने लिखा कि 14 साल पहले जब पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत की जर्सी पहनी थी, तब कभी नहीं सोचा था कि यह सफर इतना कुछ सिखाएगा. सफेद कपड़ों में खेलने का एहसास बहुत ही निजी होता है. लंबी मेहनत, खामोश पल, और वो यादें जो हमेशा दिल में रह जाती हैं. अब इस फॉर्मेट से विदा लेना आसान नहीं, लेकिन सही लगता है. अपना सब कुछ दिया और इस खेल ने उससे कहीं ज्यादा लौटाया. इस सफर को दिल से धन्यवाद कहकर विदा ले रहा हूँ, खेल को, साथियों को और उन सभी को जिन्होंने इस रास्ते पर मेरा साथ दिया. अपने टेस्ट कैरियर को एक मुस्कान के साथ देखूंगा. #269, साइनिंग ऑफ. बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास पर भावुक प्रतिक्रिया दी है. 

एक फैन ने जिंटा से कोहली के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर राय पूछी, तो उन्होंने कोहली के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त की और उन्हें लाल गेंद के क्रिकेट में बदलाव लाने वाला एक खास खिलाड़ी बताया. प्रीति ने एक्स पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट करते हुए लिखा. उन्होंने कहा, “मैंने टेस्ट क्रिकेट को मुख्य रूप से विराट के लिए देखा है. उन्होंने अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्कृष्टता की इच्छा के साथ खेल में इतना जुनून और इतना चरित्र भर दिया. मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट कभी भी पहले जैसा हो पाएगा. मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं.”

विराट के संन्यास के बाद दुनिया के हर क्रिकेट प्रशंसक की ओर से प्रतिक्रियाएं आई हैं. प्रीति जिंटा की यह टिप्पणी भी विराट कोहली की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद आई है. विराट के अलावा प्रीति ने रोहित को भी याद किया, जिन्होंने 7 मई को रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इन दोनों दिग्गजों के एक साथ संन्यास ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है और भारत की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा छिड़ गई है.

प्रीति ज़िंटा ने यह भी कहा कि इन महान खिलाड़ियों के जाने से टीम में एक बहुत बड़ी रिक्तता पैदा होगी. उन्होंने कहा, “हमारे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को बहुत बड़े जूते भरने होंगे, क्योंकि अब विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं.”

विराट कोहली ने 14 साल बाद टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

विराट कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर को अलविदा कहा है. 2011 में डेब्यू करने के बाद 2025 में ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट खेला. उन्होंने 14 वर्षों में 9,230 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 30 टेस्ट शतक शामिल हैं. कोहली को भारतीय टेस्ट टीम में आक्रामक और हमेशा जीत के लिए सोच लाने के लिए जाना जाता है. उनकी कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा. विराट ने भारत के लिए 68 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें से भारत को 40 में जीत मिली, इस तरह विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में भी स्थापित हुए. 

जैसे-जैसे प्रशंसक और पूर्व खिलाड़ी उनकी विदाई पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, प्रीति ज़िंटा की भावनाएं उन लाखों लोगों की भावनाओं की गूंज हैं, जो कोहली की विदाई को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक युग का अंत मान रहे हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले विराट के संन्यास ने भारतीय टीम के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है. उनकी जगह भरने के लिए बीसीसीआई के भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, जब 20-23 मई तक वह टीम का ऐलान करेगा.  

‘भारत के लिए बड़ा नुकसान’, मोइन अली ने बताया टेस्ट सीरीज में क्यों इंग्लैंड की रहेगी बढ़त

IPL 2025 प्लेऑफ के नजदीक MI, RCB, GT, लेकिन द. अफ्रीका ने खड़ी कर दी ये मुश्किल

RCB की जर्सी नहीं पहनेंगे विराट कोहली के फैंस, KKR के खिलाफ कैसा होगा स्टेडियम का नजारा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >