‘आलोचक’ भी हुए भावुक! विराट कोहली के रिटायरमेंट पर संजय मांजरेकर ने कहा; आधुनिक दुनिया का सबसे…

Sanjay Manjrekar Comment on Virat Kohli Test Cricket Retirement: क्रिकेट के तेज प्रारूपों के दौर में भी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और इसके पुनर्जीवन में अहम भूमिका निभाई. उनके संन्यास पर क्रिकेट जगत भावुक हुआ और ‘आलोचक’ रहे संजय मांजरेकर ने भी उनकी तारीफ की.

Sanjay Manjrekar Comment on Virat Kohli Test Cricket Retirement: क्रिकेट के बदलते दौर में जब टी20 और वनडे जैसे फटाफट प्रारूपों ने खेल के पारंपरिक रूप को पीछे छोड़ने की कोशिश की, तब भी कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने क्रिकेट के सबसे प्रामाणिक और कठिन प्रारूप टेस्ट क्रिकेट को सर्वोच्च सम्मान दिया. इन खिलाड़ियों में सबसे अग्रणी नाम है विराट कोहली का रहेगा. आधुनिक युग के सबसे बड़े ब्रांड बनने के बावजूद, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को ना केवल प्राथमिकता दी बल्कि इसके पुनर्जीवन में अहम भूमिका निभाई. उनके संन्यास की खबर ने क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया. तमाम दिग्गजों ने उनके संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी अवसर पर उनके क्रिटिक माने जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी अपनी बात रखी.

विराट कोहली ने न केवल टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखा, बल्कि उसे गौरव लौटाया. जब दुनिया सफेद गेंद के पीछे भाग रही थी, विराट ने लाल गेंद के खेल को प्रतिष्ठा दी. उनके आक्रामक नेतृत्व, फिटनेस कल्चर और खेल के प्रति समर्पण ने टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाया. उनके बिना टेस्ट क्रिकेट की कल्पना अधूरी लगती है. विराट कोहली के टेस्ट करियर को अलविदा कहने के बाद संजय मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक क्रिकेट युग के सबसे बड़े ब्रांड जिन्होंने क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप के लिए अपना सब कुछ दे दिया. टेस्ट क्रिकेट का श्रेय विराट कोहली को जाता है.”

विराट ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की जानकारी साझा की. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि सफेद कपड़ों में 14 साल का यह सफर उनके लिए बेहद खास और आत्मिक रहा. उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ने उनकी परीक्षा ली, उन्हें आकार दिया और ऐसे जीवनमूल्य सिखाए जो हमेशा साथ रहेंगे. कोहली ने यह स्वीकार किया कि इस प्रारूप को छोड़ना आसान नहीं है, लेकिन यह फैसला अब सही लगता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल को अपना सबकुछ दिया और बदले में उम्मीद से कहीं ज्यादा पाया. अंत में, कोहली ने खेल, अपने साथियों और प्रशंसकों के प्रति दिल से आभार जताते हुए “269, साइनिंग ऑफ” कहा.

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक कुल 13 वर्षों में 9270 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बल्लेबाज़ी औसत 46.85 का रहा. उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 नाबाद रहा है. कप्तान के रूप में कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में से भारत को 40 में जीत दिलाई, जो उन्हें भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनाता है. उनके नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे मजबूत क्रिकेट राष्ट्रों के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज कीं.

Virat Kohli का आखिरी टेस्ट शतक, फिर अनुष्का को फ्लाइंग किस, देखें Video

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था…

‘मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा, जब…’, रोहित शर्मा ने बताया टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >