‘हैप्पी रिटायरमेंट’, ऋषभ पंत ने जडेजा को दीं ‘शुभकामनाएं’, टीम इंडिया की विश्वकप जीत का मना जश्न, Video

Team India Celebrates 2024 T20I World Cup Win: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत की पहली सालगिरह 29 जून को केक काटकर सेलिब्रेट की. इंग्लैंड दौरे पर मौजूद खिलाड़ियों ने इस खास मौके को मिलकर मनाया. इस दौरान ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा को उनके टी20 रिटायरमेंट को लेकर मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया.

Team India Celebrates 2024 T20I World Cup Win: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीते हुए 29 जून को एक साल पूरा हो गया. बारबाडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता था. भारतीय टीम इन दिनों टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है, लेकिन इस मौके को इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने केक काटकर सेलिब्रेट किया. कामयाबी के सालगिरह वाले इस जश्न के दौरान एक मजेदार पल तब आया जब ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा को उनके रिटायरमेंट को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया. 

बीसीसीआई ने इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दो केक मंगाए गए थे. 1 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में कोई भी खिलाड़ी केक काटने के लिए आगे नहीं आ रहा था, क्योंकि विजेता कप्तान रोहित शर्मा वहां नहीं थे. तभी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह ने पहल की, लेकिन जैसे ही यह याद दिलाया गया कि बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे, तो बुमराह और सिराज ने मिलकर केक काटा. इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को केक खिलाया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बॉलिंग कोच टी दिलीप को भी केक काटकर खिलाया, जो उस समय भी मेन इन ब्लू के साथ थे.

गजब! PBKS के स्टार ने एक हफ्ते में जीता लगातार चौथा POTM, IPL 2025 में जिसे किया रिप्लेस, उसी की कप्तानी में रचा इतिहास

ऋषभ पंत ने जडेजा के लिए मजे

वीडियो के एक मजेदार हिस्से में बुमराह और पंत, जडेजा को हैप्पी रिटायरमेंट कहकर केक खिलाते हैं, जिस पर जडेजा मुस्कुराते हुए सफाई देते हैं कि उन्होंने केवल एक फॉर्मेट को अलविदा कहा है. बता दें कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जडेजा, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जबकि रोहित और कोहली अब टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो चुके हैं. हालांकि जडेजा ने पंत की बात पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने सिर्फ एक फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया है. इन तीनों के अलावा भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम इंडिया के इस पद से इस्तीफा दे दिया था. (Rishabh Pant Trolls Ravindra Jadeja on Retirement.)

दूसरे टेस्ट में भारत के ऊपर होगा दबाव

इस बीच, भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा. भारत पहला मैच हारकर 0-1 से पीछे है और अब उसकी कोशिश होगी कि वह दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी करे. हालांकि आज तक एजबेस्टन में खेले गए 7 मैचों में भारत को कभी जीत नहीं मिली है, ऐसे में टीम इंडिया और उसके नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल के सामने दोहरी चुनौती होगी.

अब ज्यादा महत्वाकांक्षी हो गए हैं प्रज्ञानानंदा, जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं ये उपलब्धि

आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट XI, बड़े नाम रहे गायब, इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर चौंकाया

‘सिर्फ एक शतक…’, दूसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल को मिली वार्निंग, संजय मांजरेकर ने इसकी जताई उम्मीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >