दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, धवन, पांड्या और भुवनेश्वर की वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के मुकाबले धर्मशाला (12 मार्च), लखनऊ (15 मार्च) और कोलकाता (18 मार्च) में खेले जाएंगे

अहमदाबाद : चोट से उबरने के बाद हरफनमौला हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है.

चयन समिति के नये अध्यक्ष सुनील जोशी की अगुवाई में पहली बार रविवार को टीम चुनी गयी. उपकप्तान रोहित शर्मा हालांकि मांसपेशियों की खिंचाव से नहीं उबर पाये हैं और उम्मीद है कि वह 29 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से वापसी करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला की टीम में शामिल रहे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और हरफनमौला शिवम दुबे को बाहर कर दिया गया जबकि अनुभवी केदार जाधव की जगह शुभमन गिल को मौका मिला है.

पीठ की सर्जरी से वापसी करने के बाद पांड्या ने डीवाई पाटील टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम प्रबंधन को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार था. धवन का कंधा जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था जबकि भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था.

टीम में धवन की वापसी से मयंक अग्रवाल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा जो न्यूजीलैंड दौरे पर मिले मौकों को फायदा उठाने में नाकाम रहे. इस दौरे पर पृथ्वी साव की सकारात्मक बल्लेबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में बरकरार रखने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के मुकाबले धर्मशाला (12 मार्च), लखनऊ (15 मार्च) और कोलकाता (18 मार्च) में खेले जाएंगे.

टीम : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव और शुभमन गिल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >