इंग्लैंड की खिलाड़ी ने रोकी बॉल; इंडिया की अपील नामंजूर, लॉर्ड्स में मचा बवाल, क्या कहता है ICC का नियम?

Tammy Beaumont accused of Obstructing the field: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में टैमी ब्यूमोंट पर फील्डिंग में बाधा का आरोप लगा. भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग में बाधा की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया. इसी मैदान पर 2022 में दीप्ति शर्मा द्वारा चार्ली डीन को मांकडिंग रनआउट करने पर बड़ा विवाद हुआ था.

Tammy Beaumont accused of Obstructing the field: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया. इसी मैदान पर पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब दीप्ति शर्मा के मांकडिंग रनआउट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. सितंबर 2022 में एक वनडे मैच के दौरान उस मुकाबले में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इंग्लिश बल्लेबाज चार्ली डीन को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया था, जिससे पूरी क्रिकेट दुनिया में खूब बवाल मचा था. अब लगभग तीन साल बाद फिर से (IND-W vs ENG-W 2nd ODI) लॉर्ड्स में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब इंग्लैंड की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के खिलाफ ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड यानी फील्डिंग में बाधा डालने का आरोप लगा है. हालांकि इस मामले में भारतीय खिलाड़ियों की अपील ठुकरा दी गई.

यह घटना इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में हुई. एक बार फिर गेंद दीप्ति शर्मा के हाथ में थी. दीप्ति शर्मा की गेंद पर टैमी ब्यूमोंट ने एक शॉट खेला जिसे मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने डाइव लगाकर रोका और थ्रो विकेटकीपर ऋचा घोष की ओर फेंका. उसी दौरान रन लेने का सोचकर आगे बढ़ीं ब्यूमोंट ने जैसे ही देखा कि गेंद फील्डर के पास पहुंच चुकी है, वह तुरंत क्रीज की ओर लौटीं. वे क्रीज की ओर आराम से लौट रही थीं, उनका बायां पैर क्रीज के अंदर था और दाहिने पैर से उन्होंने ऐसा मूवमेंट किया जिससे लगा कि वे गेंद को किक करने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि गेंद को उन्होंने छुआ नहीं, न ही रन आउट की कोई संभावना थी, लेकिन रीयल टाइम में देखने पर यह साफ लग रहा था कि टैमी ने गेंद को लात मारने की कोशिश की. यह नियमों के तहत संदेहास्पद था.

इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने तुरंत अपील की. जेमिमा और ऋचा ने यह हरकत तुरंत देख ली और अंपायर से इशारों में शिकायत की. इसके बाद अंपायरों ने लंबी चर्चा की और फिर टीवी अंपायर की मदद ली गई. रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने टैमी को नॉट आउट करार दिया. हालांकि, भारत की अपील मजबूत मानी जा सकती थी. अंपायरिंग नियमों के अनुसार, अगर बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है, भले ही वह क्रीज के अंदर हो. इस केस में गेंद पूरी तरह डेड बॉल भी नहीं थी. नियमों में कहीं नहीं कहा गया है कि अगर बल्लेबाज क्रीज के अंदर हो, तो उसे जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालने की छूट मिल जाती है. इसी वजह से इस घटना पर सवाल उठ रहे हैं और बहस जारी है.

क्या कहता है ICC का नियम?

क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, यदि बल्लेबाज जानबूझकर किसी भी तरीके से फील्डिंग करने वाली टीम को रोकने या भ्रमित करने की कोशिश करता है, तो उसे “फील्डिंग में बाधा डालने” के तहत आउट करार दिया जा सकता है. नियम 37.1 फील्डिंग में बाधा डालने से संबंधित है. 

37.1.1- अगर कोई बल्लेबाज, जब गेंद खेल में हो, तब जानबूझकर किसी शब्द या क्रिया के माध्यम से फील्डिंग साइड को बाधित करने या ध्यान भटकाने का प्रयास करता है, तो उसे फील्डिंग में बाधा के तहत आउट दिया जाएगा. 

37.1.2- अगर बल्लेबाज गेंदबाज द्वारा डाली गई गेंद को जानबूझकर उस हाथ से गेंद को मारती है जिसमें बल्ला नहीं है, तो उसे फील्डिंग में बाधा के तहत आउट करार दिया जाएगा. यह नियम तब भी लागू होगा चाहे यह पहली बार गेंद को मारना हो या दूसरी/अगली बार. गेंद पर मारने में गेंद पर खेलना और विकेट की रक्षा में उसे एक से अधिक बार मारना दोनों शामिल हैं.

37.1.3- यह नियम तब भी लागू होगा, चाहे अंपायर ने नो-बॉल का इशारा किया हो या नहीं.

37.1.4- किसी भी संदेह से बचने के लिए, अगर अंपायर को लगता है कि बल्लेबाज विकेटों के बीच दौड़ते समय बिना किसी वैध कारण के अपनी दिशा में उल्लेखनीय रूप से बदलाव करता है और इससे फील्डर के रनआउट करने के प्रयास में बाधा आती है, तो अपील पर बल्लेबाज को फील्डिंग में बाधा के तहत आउट देना चाहिए. यह मायने नहीं रखता कि रनआउट होता या नहीं. 

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच का हाल 

हालांकि टैमी का ये मामला भारत को बहुत महंगा नहीं पड़ा. जब यह घटना हुई, तब वे 25 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रही थीं. लेकिन 11वें ओवर में स्नेह राणा ने उन्हें 34 रन पर एलबीडब्लू आउट कर दिया. इस मैच में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 29 ओवर प्रति पारी कर दिया गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए, लेकिन बारिश शुरू हुई, तो इंग्लैंड को 24 ओवर में 115 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 21 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. 

 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने दीप्ति शर्मा की तेज अर्धशतकीय पारी और स्नेह राणा की शानदार गेंदबाजी से 4 विकेट से जीत हासिल की थी. अब इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. तीसरा मैच 22 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. 

‘भारत के खिलाफ…’, आंद्रे रसेल ने जख्म पर छिड़का नमक, इस पारी को बताया करियर का बेस्ट मोमेंट

टीम इंडिया को लगा झटका, चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हुआ पेसर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

BCCI के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी दिया झटका, ठुकराया प्रस्ताव और कहा- जैसा तय था…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >