'हम फाइनल मैच जीत गए अनुष्का', वीडियो कॉल के दौरान विराट कोहली के छलके आंसू, बेटे अकाय से की बात

टी20 से संन्यास की घोषणा करने से पहले विराट कोहली ने अपने घर में वीडियो कॉल किया. पत्नी अनुष्का और बच्चों से बात की. इस दौरान उनके आंसू छलक गए.

टी20 से संन्यास की घोषणा करने से पहले और वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने अपने परिवार को वीडियो कॉल किया. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के कुछ ही मिनटों बाद विराट कोहली ने वक्त निकाला और अपने परिवार से बात की. इस दौरान वे खुशी के आंसू नहीं छिपा पाए.

विराट कोहली ने अपने परिवार को फोन करने और उनके साथ खास पल बिताने का मौका नहीं छोड़ा. कोहली को केंसिंग्टन ओवल में अपना मोबाइल फोन निकालते वीडियो कॉल करते देखा गया. उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से बात की. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके विराट कोहली

वीडियो कॉल के दौरान विराट कोहली को फनी फेस बनाते हुए देखा गया. वह अपने बेटे अकाय से बात कर रहे थे. कोहली अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके. उनकी आंखों से आंसू छलक गए. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की सात रन से जीत में अहम भूमिका निभाई.

Read Also : T20 World Cup 2024: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी T20I से लिया संन्यास

कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाने में खास भूमिका निभाई. इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने कहा कि अब बागडोर नयी पीढी को संभालना चाहिए. कोहली ने 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये. वे दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में 7 रन से मिली जीत में प्लेयर आफ द मैच रहे. पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था.

Also Read : T20 World Cup 2024: 17 साल बाद भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, धोनी के बाद रोहित ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >