Virat Kohli: विराट कोहली की छोटी पारी, टूट गया टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल का खास रिकॉर्ड

Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कोहली के बल्ले ने एक बार फिर साथ नहीं दिया.

Virat Kohli: विराट कोहली को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है. उन्होंने अबतक कई बड़े मौकों पर भारत को जीत दिलाया है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब फॉर्म ने उनका साथ नहीं छोड़ा. कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आये विराट कोहली ने शुरुआत अच्छी की थी. गेंद को सोच-समझकर खेल रहे थे, लेकिन एक बार फिर से बल्ले ने उनका साथ नहीं दिया और केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोहली ने अपनी छोटी पारी में केवल 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक छक्का जमाया.

रीस टॉप्ले ने विराट कोहली को किया आउट

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाज रीस टॉप्ले ने विराट कोहली को आउट किया. जिस ओवर में कोहली आउट हुए, उस ओवर में कोहली ने टॉप्ले को छक्का जमाया था. लेकिन उसी ओवर में टॉप्ले ने कोहली को अपना शिकार बनाया.

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार कम स्कोर में आउट हुए विराट कोहली

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. कोहली टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीन बार टीम का हिस्सा रहे और तीनों बार उनका बल्ला चला. तीनों सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जमाए. 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रनों की नाबाद पारी खेली. 2022 में इग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली 7 रन बनाकर बनाए कुल 66 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. 7 मैच में कोहली केवल 66 रन ही बना पाए. आयरलैंड के खिलाफ मैच में कोहली 1 रन पर आउट हुए थे. जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 4 रन बनाकर आउट हुए थे. संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कोहली ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और 24 रन की पारी खेली थी. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली ने 37 रन की पारी खेली थी. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 के मैच में शून्य पर आउट हुए.

Also Read: IND vs ENG: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >