T20 World Cup 2024 Final: चैंपियन बनी टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने कोच राहुल द्रविड़ को हवा में उछाला, देंखे वीडियो

T20 World Cup 2024 Final: रोहित शर्मा की कप्तानी में शनिवार को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में भरत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. भारत के लिए यह जीत कई मायनों में खास है.

T20 World Cup 2024 Final: भारतीय टीम की वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर कल से लगातार जश्न मनाया जा रहा है. खिलाड़ी भी जश्न में डूब गए हैं. बारबाडोस के मैदान का दृश्य देखने लायक था. जब टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, तो भारतीय खिलाड़ियों ने कोच राहुल द्रविड़ को बड़ा सम्मान दिया. खिलाड़ियों ने कोच द्रविड़ को उठाकर एकसाथ कई बाद हवा में उछाला. खिलाड़ी हर पल को यादगार बनाने की कोशिश में थे.

कोच के रूप में द्रविड़ ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले तीसरे कप्तान बन गए. कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में रोहित शर्मा भी शामिल हो गए. इस जीत के साथ जहां कप्तान रोहित शर्मा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, वहीं कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का नाम भी रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. टीम इंडिया वर्ल्ड कप राहुल द्रविड़ के लिए बेहद खास था, क्योंकि इसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. अगर इस बार भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाता, तो द्रविड़ के नाम दो वर्ल्ड कप हारने वाले कोच के रूप में याद किया जाता. 2023 के आखिर में भारत ने वनडे का वर्ल्ड कप हारा था, उस समय भी द्रविड़ ही टीम इंडिया के कोच थे.

विश्व कप जीत के साथ गुरू द्रविड़ ने भारतीय टीम से ली विदा

टी20 विश्व कप जीतने के साथ ही मुख्य कोच के तौर पर भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया जिन्होंने आधुनिक क्रिकेट कोचिंग के भारी दबाव के बीच भी गरिमा और शालीनता से कामयाबी तक के सफर की बानगी दी. वैसे 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने के बाद ‘ द वॉल’ को भी जज्बाती होते देखा गया. जैसे ही फाइनल के ‘प्लेयर आफ द मैच’ विराट कोहली ने उन्हें ट्रॉफी सौंपी, उन्होंने इतनी जोर से आवाज निकाली मानो आखिर में अपने भीतर की तमाम भावनाओं की अभिव्यक्ति कर रहे हों. द्रविड़ को ऐसा करते देखने की कोई शायद कल्पना भी नहीं कर सकता. कभी वह सनसनीखेज हेडलाइन नहीं देते लेकिन गैरी कर्स्टन की तरह चुपचाप काम करते रहे.

द्रविड़ का कोच के रूप में रहा चुनौतीपूर्ण सफर

श्रीलंका के खिलाफ 2021 में सीमित ओवरों की एक शृंखला के बाद ही राहुल द्रविड़ की चुनौतियां शुरू हो गई थी. उन्हें नवंबर में आधिकारिक तौर पर भारत का पूर्णकालिक मुख्य कोच बनाया गया. उनसे पहले रवि शास्त्री के कोच रहते भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था लिहाजा उन पर टीम को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. कोच के रूप में वह आूस्ट्रेलिया दौरा तो नहीं कर सके लेकिन अलग अलग प्रारूपों में उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. वैसे दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम के खिलाफ एक हार और एक ड्रॉ रही टेस्ट शृंखला उन्हें कचोटती रहेगी. द्रविड़ में हालात और लोगों को संभालने की जबर्दस्त खूबी है जिसका उन्होंने कोच के रूप में पूरा उपयोग किया. उन्होंने ऐसा माहौल बनाया जिसमें हर खिलाड़ी निखर सके.

Also Read: T20 World Cup 2024: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी T20I से लिया संन्यास

Also Read: T-20 World Cup Final: रोहित शर्मा का आखिर में लिया ये फैसला कर गया काम, पूरी तरह उलझ गए अफ्रीकी बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >