Victory Parade: फैन्स का जनसैलाब देख अभिभूत हुए वर्ल्ड चैंपियन, विराट-रोहित ने जो बोला जानकर हो जाएगा प्यार

Victory Parade: टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विक्ट्री परेड में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा.

Victory Parade: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का स्वदेश वापसी पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक जोरदार स्वागत किया गया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देर से मुंबई पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई. इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पहुंचे. वहीं हाल वानखेड़े स्टेडियम का भी रहा. वानखेड़े स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया और कुछ मिनट में ही स्टेडियम खचाखच पर गया. स्टेडियम के गेट को शाम पांच बजे के लगभग बंद कर दिया गया और कई प्रशंसक बाहर इंतजार करते रह गए.

वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमारे स्वागत के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ यह दर्शाती है कि वे भी इस टी20 विश्व कप खिताब के लिए उतने ही बेताब थे जितने हम थे. उन्होंने कहा, फैन्स से मिले प्यार से मैं अभिभूत हूं. रोहित ने इस पल को बेहद खास बताया और कहा, मैं बहुम खूश और सुकून महसूस कर रहा हूं.

ऐसी टीम मिलना गर्व की बात : रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ऐसी टीम मिलना गर्व की बात है. मुझे इस टीम से प्यार हो गया है. उन्होंने सूर्य कुमार यादव के उस ऐतिहासिक कैच को याद किया और कहा, सूर्य कुमार का कैच अद्भूत था. सूर्या का लिया कैच सराहनीय है.

वर्ल्ड कप जीतना बेहद खास : विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार 76 रनों की शानदार पारी खेल भारतीय टीम को विजयी बनाने वाले विराट कोहली ने कहा, वर्ल्ड कप जीतना बेहद खास रहा. उन्होंने कहा, युवा पीढ़ी देश का नाम रोशन करे. विराट कोहली ने कहा, मैं उस रात (2011 विश्व कप जीतने के बाद) सीनियर खिलाड़ियों की भावनाओं को समझ नहीं पाया था जब वे रोने लगे थे लेकिन अब मैं इन्हें समझ सकता हूं. ‘विक्ट्री परेड’ के बाद कोहली ने कहा, मैंने 15 साल में पहली बार रोहित को इतना भावुक होते हुए देखा.

राहुल द्रविड़ ने कहा, मुझे दर्शकों का यह प्यार बहुत याद आयेगा

‘विक्ट्री परेड’ के बाद निवर्तमान भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, मुझे दर्शकों का यह प्यार बहुत याद आयेगा, आज रात मैंने सड़कों पर जो देखा, उसे कभी नहीं भूलूंगा.

जसप्रीत बुमराह बोले- आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा

विक्ट्री परेड’ के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा.

मुंबई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को वाटर सैल्यूट

भारतीय टीम बारबाडोस से सुबह नई दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद टीम दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर ही मुंबई के लिए रवाना हो पाई. भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >