T20 WorldCup Final : आईसीसी प्रेजेंटर संजना गणेशन के गले लगकर जसप्रीत बुमराह ने मनाया जीत का जश्न

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी 2021 में हुई है. आईपीएल 2013 के दौरान इनकी मुलाकात हुई थी. उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और दो साल बाद गोवा में एक समारोह में शादी कर ली.

T20 WorldCup Final : टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला भारत ने जिन खिलाड़ियों के दम पर जीता उनमें जसप्रीत बुमराह का नाम भी शुमार है. कल के मैच में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाएं और अपनी टीम को जीत दिलाया. मैच के बाद जब जश्न मनाया जा रहा था, तब आईसीसी की प्रेजेंटर संजना गणेशन जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू ले रही थीं. सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक जसप्रीत अपनी खुशी को संभाल नहीं पाए और संजना के गले लग गए.

संजना के साथ इंटरव्यू में जसप्रीत ने बताया कि वे इस जीत से कितने खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा अंगद भी इस मैच का गवाह बना है. मैच का हर पल बहुत खास था और सबने मेहनत की मैच जीतने के लिए.

संजना को गले लगाकर बुमराह ने दी बधाई


यह ग्राउंड पर एक बेहद ही खूबसूरत पल था. जसप्रीत अपनी खुशी अपनी पत्नी के साथ बांटना चाहते थे और वे संजना गणेशन जो उनकी पत्नी भी हैं, उनके गले लग गए. संजना और जसप्रीत बुमराह ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई और जीत का जश्न मनाया. यह पल बहुत ही खास था. जसप्रीत को फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने तब गेंद थमाई थी, जब क्लासेन की धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच एक तरह से भारत के हाथ से फिसलता जा रहा था.

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी 2021 में हुई है

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी 15 मार्च 2021 में हुई है. दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल के दौरान 2013 में हुई थी. उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और दो साल बाद गोवा में एक समारोह में शादी कर ली. इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल हुए थे. इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका जन्म 4 सितंबर 2023 में हुआ है.

टी20 विश्वकप भारत ने दूसरी बार जीता

भारत ने शनिवार को बाराबडोस में खेले गए टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत ने टी20 विश्वकप दो बार जीता है 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में. 1983 में कपिलदेव ने एकदिवसीय क्रिकेट का विश्वकप जीता था और फिर 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को यह कप दिलाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >