T20 World Cup 2024: विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा, सस्ते में हुए आउट

T20 World Cup 2024: बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए.

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चल पाया और केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों की मदद से केवल 9 रन बनाए और आउट हो गए. इसके साथ ही रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. विराट ने 2013-14 टी20 वर्ल्ड कप में 319 रन का रिकॉर्ड बनाया था. किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड आज भी कायम है. रोहित शर्मा के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा मौका था. 8 मैच खेलकर रोहित शर्मा ने कुल 257 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. 281 रनों के साथ अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज टॉप पर बने हुए हैं. जबकि 255 रन बनाकर ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रोहित शर्मा

रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 9 रन की पारी खेली. विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अबतक 34 मैचों की 32 पारियों में कुल 1216 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 47 मैचों की 44 पारियों में 1220 रन बना लिए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के टॉप पांच बल्लेबाज

विराट कोहली – 34 मैच, 32 पारी – 1216 रन
रोहित शर्मा – 47 मैच, 44 पारी – 1220 रन
महेला जयवर्धने – 31 मैच , 31 पारी – 1016 रन
जोस बटलर – 35 मैच, 34 पारी, 1013 रन
डेविड वॉर्नर – 41 मैच, 41 पारी, 984 रन

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

विराट कोहली – 2013-14, कुल 319 रन
तिलकरत्ने दिलशान – 2009 कुल 317 रन
बाबर आजम – 2021-22, कुल 303 रन
महेला जयवर्धने – 2010, कुल 302 रन
विराट कोहली – 2022-23, कुल 296 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >