अक्षर पटेल ने छक्कों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बने ‘सिक्सर किंग’

Axar Patel: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने बल्ले से तूफान मचा दिया और भारत को संकट से उबारा.

Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल भारत के लिए संकट मोचक साबित हुए. केवल 34 रन पर टॉप के तीन बल्लेबाज गंवाने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे और टीम इंडिया को संकट से उबारा. विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने न केवल भारत के लिए तेजी से रन बनाए, बल्कि विकेट भी बचाकर रखा. कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के सस्ते में लौटने के बाद अक्षर पटेल मैदान में उतरे. उन्होंने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई.

सिक्सर किंग बने अक्षर पटेल

विराट कोहली के साथ अच्छी साझेदारी कर टीम इंडिया को सौ के स्कोर तक पहुंचाने वाले अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खुश कर दिया. अपनी पारी के दौरान अक्षर पटेल ने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौके और 4 छक्के जमाए. इस दौरान अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्कों का रिकॉर्ड भी बना डाला. टी20 फाइनल मुकाबले में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ियों के क्लब में अब अक्षर पटेल भी शामिल हो गए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी

6 – एम सैमुअल्स बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2012
4 – मिस्बाह-उल-हक बनाम भारत, जोहान्सबर्ग, 2007
4 – विराट कोहली बनाम श्रीलंका, मीरपुर, 2014
4 – सी ब्रेथवेट बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016
4 – मिशेल मार्श बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
4 – अक्षर पटेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2024

Also Read: T20 World Cup 2024: विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा, सस्ते में हुए आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >