पाकिस्तान के सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंचने पर दर्शकों के पैसे होंगे वापस

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट मंगलवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. आईसीसी ने दर्शकों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है.

T20 World Cup: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में खेलता है तो कोलकाता (सेमीफाइनल) और अहमदाबाद (फाइनल) में मुकाबलों के लिए जिसने टिकट खरीदे हैं, उन दर्शकों के पैसे लौटाए जाएंगे.

श्रीलंका के क्वालीफाई करने और ऐसी स्थिति में भी दर्शकों के पैसे वापस होंगे

अगर श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और टीम के खिलाफ सेमीफाइनल खेलता है तो भी पैसा लौटा दिए जाएंगे, क्योंकि ऐसी स्थिति में वह स्वदेश में खेलेगा.

दर्शक सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट खरीद सकते हैं

टिकट मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए. दर्शक चार मार्च को पहले सेमीफाइनल, पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और आठ मार्च को फाइनल के लिए टिकट खरीद सकेंगे. सभी टिकट ‘टिकट्स.टी20वर्ल्डकप.कॉम’ पर खरीदे जा सकते हैं.

कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले?

पहला सेमीफाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वे चार मार्च को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेंगे. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और भारत के अलावा किसी और से खेलता है तो श्रीलंका कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में खेलेगा. अगर इनमें से कोई भी लागू नहीं होता है या अगर भारत का श्रीलंका के साथ मैच होता है तो पहला सेमीफाइनल उसी तारीख को कोलकाता में खेला जाएगा.

फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा

फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में खेलता है तो फिर यह मैच कोलंबो में होगा. अगर टिकट किसी ऐसी जगह के लिए खरीदे जाते हैं जहां पहला सेमीफाइनल या फाइनल नहीं होता है तो टिकट धारक को पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 से पहले एलएसजी का नया लोगो, जानें क्या है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >