भारत-पाक खिलाड़ी कोलंबो में मिलाएंगे हाथ? हैंडशेक विवाद पर आया सलमान आगा का रिएक्शन

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी यानी कल रविवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. विवाद के बीच भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारी जुर्माने के भय से पाक भारत के खिलाफ खेलने के लिए तो तैयार हो गया, लेकिन सवाल उठता है कि क्या मैदान में दोनों टीम के खिलाड़ी हैंडशेक करेंगे. इस सवाल पर पाक कप्तान का बयान भी सामने आया है. आइये जानते हैं सलमान आगा ने विवाद पर क्या कहा?

T20 World Cup: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच के टॉस या मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खेल उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिसके लिए वह जाना जाता है.

T20 World Cup: एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया था हाथ

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया है. यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में खेला गया था.

भारतीय खिलाड़ी तय करेंगे हाथ मिलना है या नहीं : आगा

हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा, इस बारे में हम कल देखेंगे. आगा ने कहा, क्रिकेट सही भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है.

एशिया के पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के अधिकारी साथ बैठकर देखें मैच : आईसीसी

आईसीसी चाहता है कि एशिया के पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के अधिकारी साथ बैठकर मैच देखें. आईसीसी प्रमुख जय शाह के रविवार को कोलंबो में मौजूद रहने की संभावना है, जहां वह भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर सकते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कोलंबो में रहेंगे और पिछले कुछ हफ्तों में हुए तनावपूर्ण संवाद के बाद बीसीसीआई के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश करेंगे. बांग्लादेश के अखबार प्रथम आलो से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले निकला सांप, कोलंबो स्टेडियम में हड़कंप

भारत-पाक मैच, कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! जानें मौसम का हाल

ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या को बताया मेंटोर, कहा– बाॅस की नसीहत ने मुझे मुश्किल दौर से निकाला

मेरा मैन ऑफ द मैच खा गया तू, मैच के बाद हार्दिक को ये क्या बोल गए ईशान?

ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >