इंग्लैंड के नाक में दम करने वाले नेपाल को इटली ने 10 विकेट से रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को नेपाल और इटली के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड के नाक में दम करने वाली नेपाल की टीम को इटली ने 10 विकेट से हरा दिया. इटली की जीत के साथ ही ग्रुप सी के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हो गया. पहले मैच के बारे में जानते हैं, फिर प्वाइंट्स टेबल का भी हाल जानेंगे.

T20 World Cup 2026: नेपाल और इटली के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें इटली ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी कराया. नेपाल की टीम 19.3 ओवर में केवल 123 रन पर ढेर हो गई. फिर इटली की टीम ने केवल 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.

इटली की ओर से जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का ने जमाया अर्धशतक

नेपाल के गेंदबाज इटली के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए. ओपनर एंथोनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाया. जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए. जबकि एंथोनी मोस्का ने 32 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली.

नेपाल की टीम ने इंग्लैंड के नाक में किया था दम

इटली के हाथों करारी हार का सामना करने वाली नेपाल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को जमकर परेशान किया था. 8 फरवरी को वानखेड़े में ही इंग्लैंड और नेपाल के बीच भिड़ंत हुई थी. जिसमें इंग्लैंड ने 184 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 180 रन बना लिया था. इंग्लैंड की टीम उस मुकाबले को हारते-हारते हुए 4 रन से जीता था. एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड उलटफेर का शिकार हो जाएगा.

प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

नेपाल पर इटली की 10 विकेट से जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हो गया है. ग्रुप सी में टॉप पर वेस्टइंडीज की टीम 4 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि स्कॉटलैंड की टीम 2 अंकों के साथ दूसरे, जबकि इटली की टीम 2 अंक लेकर तीसरे और 2 अंक लेकर इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है. लगातार दो हार के बाद नेपाल की टीम सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. नेपाल को अभी खाता खोलना बाकी है.

ये भी पढ़ें: मैदान पर अंपायर से भिड़े मोहम्मद नबी, ICC ने ठोका फाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >