आर्यांश और शोएब ने पलटा मैच, यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया

CAN vs UAE: यूएई ने टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की. आर्यांश शर्मा ने 74 और शोएब खान ने 51 रन की नाबाद पारी खेली. कनाडा ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए थे, जिसे यूएई ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया.

CAN vs UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप-डी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही यूएई ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का खाता खोल लिया है. शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे, जिसे यूएई ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया. टीम की इस जीत में आर्यांश शर्मा (Aryansh Sharma) का बड़ा योगदान रहा. उन्होने 74 रन की नाबाद पारी खेली.

आर्यांश और शोएब की तूफानी बल्लेबाजी

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 66 रन पर गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल वक्त में आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने मोर्चा संभाला. आर्यांश ने 53 गेंदों में नाबाद 74 रनों की बेहद समझदारी भरी पारी खेली. वहीं, दूसरे छोर पर शोएब खान ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में नाबाद 51 रन जड़ दिए. इन दोनों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया.

कनाडा के गेंदबाजों का दबदबा रहा नाकाम

कनाडा की ओर से कप्तान साद बिन जफर ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 14 रन देकर 3 मुख्य विकेट चटकाए और यूएई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उनके अलावा कलीम सना और जसकरण सिंह को 1-1 विकेट मिला. हालांकि, मैच के आखिरी ओवरों में कनाडा के गेंदबाज रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे, जिसका फायदा उठाकर यूएई ने जीत दर्ज की.

मैच का हाल

कनाडा की बॉलिंग

गेंदबाजओवरमेडनरनविकेट
कलीम सना40291
दिलन हेइलिगर40330
जसकरण सिंह3.40481
साद बिन जफर40143
अंश पटेल30250
दिलप्रीत बाजवा1040

यूएई की बैटिंग

बल्लेबाजआउट होने का तरीकारन
आर्यांश शर्मानाबाद74
मुहम्मद वसीमकैच धालीवाल बो. कलीम04
अलीशान शराफूकैच किरटन बो. जफर05
मयंक कुमारकैच कलीम बो. जफर04
हर्षित कौशिशकैच किरटन बो. जफर05
शोएब खानकैच किरटन बो. जसकरण51
मुहम्मद अरफाननाबाद04
अतिरिक्त07
कुल स्कोर(5 विकेट, 19.4 ओवर)154

ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल

इस जीत के बाद यूएई को टूर्नामेंट में पहली बार 2 अंक मिले हैं. कनाडा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए थे, लेकिन उनके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके. यूएई के बल्लेबाजों ने दबाव वाले मैच में संयम दिखाया और 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब ग्रुप डी के प्वाइंट्स टेबल में यूएई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं कनाडा आखिरी स्थान पर है.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में नए युग का आरंभ, रियान पराग बने नए कप्तान

क्या हार्दिक ने तोड़ा BCCI का नियम? होटल में गर्लफ्रेंड संग वीडियो ने मचाई खलबली

अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >