टी20 वर्ल्ड कप 2026: थ्रिलर मुकाबला, सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. दो सुपर ओवर में अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया.

AFG vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच बढ़ गया है. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (Afghanistan vs South Africa) के बीच खेले जा रहा मैच किसी भी थ्रिलर से कम नहीं है. इस टूर्नामेंट में पहली बार सुपर ओवर का खेल देखने को मिला. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. वहीं टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई.

इसके बाद खेल सुपर ओवर में चला गया. जिसमें अफगानी खिलाड़ियों ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए. 18 रन के टारगेट को चेज करते हुए अफ्रीकी टीम भी एक विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी. अब खेल दूसरे सुपर ओवर में गया जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना दिए. 24 रन के टारगेट को चेज करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 19 रन बनाए और चार रन से मुकाबला हार गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >